Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

एम.वेंकैया नायडु ने संरक्षण के बारे में जानकारी लेने के लिए विश्‍व विरासत शहर, पुराने ग्‍वाटेमाला का दौरा किया

475 वर्ष पुराने शहर की नगर-पालिका परिषद को संबोधित किया, यह शहर ‘खंडहर से पुनर्जीवंतता’ का प्रतीक है - एम.वेंकैया नायडु

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्‍वाटेमाला , 09 May 2018

उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडु ने 1979 में यूनेस्‍को द्वारा पुराने ग्‍वाटेमाला शहर को विश्‍व विरासत शहर घोषित किये जाने के बाद से इसकी समृद्ध विरासत के प्रबंधन के बारे में जानकारी लेने के लिए 08 मई, 2018 को ऐतिहासिक एंटीगुआ (पुराना) ग्‍वाटेमाला शहर का दौरा किया। उन्‍होंने शहर की मेयर सुश्री सुसाना हिदी एसेंसीओ ल्‍युग और संबंधित अधिकारियों के साथ संरक्षण के उपायों के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। उन्‍होंने संरक्षित और संरक्षण किये जा रहे विभिन्‍न स्‍मारकों का दौरा किया। 16वीं सदी के विरासत शहर और उसके संरक्षण से  प्रभावित श्री नायडु ने कहा, ‘यह खंडहरों से पुनर्जीवंतता का स्‍पष्‍ट उदाहरण है’। 1524 में स्‍पेन के शासकों के ग्‍वाटेमाला पर आक्रमण के बाद से एंटीगुआ ग्‍वाटेमाला उनकी तीसरी राजधानी थी। पहली दो राजधानियां क्रमश: स्‍थानीय योद्धाओं के विरोध और प्राकृतिक आपदाओं के कारण 1541 तक वीरान हो गईं थीं। पुराने ग्‍वाटेमाला में 1565 से कई भूकंप आये और 1773 में सांता मार्ता भूकंप से ये शहर नष्‍ट हो गया था, जिसके कारण वर्तमान ग्‍वाटेमाला शहर को राजधानी बनाना पड़ा था।यहां रह गये और वापस लौट कर आये लोगों ने पुराने ग्‍वाटेमाला शहर के पुनर्निर्माण कार्य के जरिये इसके अधिकतर स्‍मारकों को संरक्षित करना शुरू कर दिया। 

यूनेस्‍को ने 1979 में इसे विश्‍व विरासत शहर घो‍षित किया था।एंटीगुआ ग्‍वाटेमाला की नगर पालिका परिषद को संबोधित करते हुए श्री नायडु ने ग्‍वाटेमाला की प्राचीन मयान सभ्‍यता और भारत की सिंधु सभ्‍यता का उल्‍लेख किया और उनके   समृद्ध सांस्‍कृतिक मूल को संरक्षित करने की आवश्‍यकता पर बल दिया, ताकि यह वर्तमान और भविष्‍य की पीढि़यों के लिए मार्गदर्शक बन सके। उन्‍होंने अहमदाबाद को भी विश्‍व विरासत शहर घोषित किये जाने के बारे में बताते हुए कहा कि दोनों विरासत शहरों को आपस में जोड़ने से दोनों को लाभ होगा।उपराष्‍ट्रपति ने सेन जोस कैथेड्रल, म्‍युजियम ऑफ कोलोनियल आर्ट, सम्राट का महल, खंडहर हो चुकी परि‍संपत्ति का जीर्णोद्धार कर बनाये गये होटल सहित शहर के विभिन्‍न ऐतिहासिक स्‍मारकों का दौरा भी किया।श्री नायडु के साथ एक प्रतिनि‍धिमंडल भी गया है, जिसमें जनजातीय कार्य राज्‍य मंत्री श्री जसवंत सिंह भाबोर और सांसद श्री तिरूचि शिवा, श्री अनिल देसाई, श्री कमलेश पासवान और श्रीमती छाया वर्मा शामिल हैं।

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD