Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

योगी आदित्यनाथ तुरंत प्रदेश लौटे या कर्नाटक में ही मठ बना लें : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 04 May 2018

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने योगी को कर्नाटक में राजनीति के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। अखिलेश ने कहा कि उन्हें कर्नाटक चुनाव प्रचार छोड़कर वापस आ जाना चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,”योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत उत्तर प्रदेश वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक में राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं तो फिर हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।”अखिलेश ने कहा, “प्रदेश में आंधी-तूफान से 64 लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मैं हर प्रदेशवासी व अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए आगे आएं। हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा।”अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा, “अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना किस तरह की राजनीति है। कम से कम शिक्षा के क्षेत्र को तो राजनीतिक आग में नहीं झोंके।”

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD