Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गतिरोध समाप्त करने के लिए विपक्ष से बात करे सरकार : एम. वेंकैया नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2018

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सदन में तीन हफ्ते लंबे गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से बातचीत करने का आग्रह किया है और आशा जताई कि सोमवार से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी। नायडू ने सदन में कहा, "हमें काफी ज्यादा काम करना है। मुझे आशा है कि संसदीय कार्य मंत्री और सरकार विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेंगे और सोमवार तक कुछ नतीजा निकलेगा। कम से कम सदन को चलने देना चाहिए।"उन्होंने कहा, "आज(शुक्रवार को) हमने सदन में गतिरोध के तीन हफ्ते पूरे किए। मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में, इस जैसा गतिरोध बहुत कम ही देखा है। राज्यसभा में तीन हफ्तों तक कोई भी जरूरी कार्य नहीं हुआ। सभापति के तौर पर, मैं जो कर सकता था, वह किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।"

सभापति ने कहा, "सदन के सभी धड़े को यह अवलोकन करने की जरूरत है कि क्यों हमने संसद के ऊपरी सदन होने के बावजूद, देश के लोगों को तीन हफ्तों तक निराश किया।"उन्होंने कहा, "मुझे पता है आपमें से कुछ कहोगे कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। आप कब तक पहले हुए कार्यो से अपने वर्तमान को सही ठहराते रहेंगे। इस देश के लोग कुछ बदलाव की उम्मीद करते हैं। क्या यह बदलाव राज्यसभा से नहीं होना चाहिए?"नायडू ने कहा, "क्या अगले हफ्ते कुछ बदलाव होगा? मैं इससे काफी दुखी हूं। मैं इस संबंध में कोई अनुमान नहीं लगा पा रहा हूं। मैं इसे संसद के सम्मानीय सदस्यों और नेताओं पर छोड़ता हूं कि वह बदलाव के लिए क्या निर्णय लेते हैं। यह आप पर है कि आप उम्मीद को जिंदा रखें। आपको निर्णय करना पड़ेगा।"

 

Tags: Venkaiah Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD