Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक में गिप्पी ग्रेवाल दुश्मनों से लड़ेंगे

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 17 Dec 2017

मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार जोगिंदर सिंह की शौर्य गाथा अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। पंजाबी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल फिल्म में जोगिंदर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।सागा म्यूजिक एवं सेवेन कलर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के अलावा अदिति शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सिमरजित सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। शुक्रवार को फिल्म का 'फस्र्ट लुक' जारी किया गया। सूबेदार जोगिंदर सिंह, ब्रिटिश इंडिया और आजाद भारत की सेना में अपनी सेवा दी थी। उन्होंने जितनी भूमिका देश के स्वतंत्रता के आंदोलन में निभाई, उतनी ही आजादी के बाद भी देश की रक्षा के लिए। वे शहीद होने से पूर्व 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई बहादुरी से लड़े। अभूतपूर्व शौर्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत राष्ट्र के सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा। उनका जन्म 26, सितंबर 1921 को पंजाब के फरीदकोट में हुआ था।इसी घटना पर आधारित एक जाबाज वीर की कहानी में सूबेदार जोगिंदर सिंह के किरदार के लिए गिप्पी ग्रेवाल ने काफी मेहनत की है। गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि कहानी को जीवंत बनाने के लिए उन्होंने पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर भी शूटिंग की और शूट के दौरान पहाड़ पर फिसलने से घायल भी हो गए थे। उन्होंने इस फिल्म में खुद को सूबेदार जैसा दिखने के लिए शारीरिक तौर पर भी खूब मेहनत की। ग्रेवाल का कहना है कि इस फिल्म में ज्यादातर स्टंट्स उन्होंने खुद किए। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने फस्र्ट लुक जारी होने के बाद यहां बताया कि इस बहादुर सैनिक के चरित्र चित्रण पर बन रही फिल्म की शूटिंग खूबसूरत और खतरनाक जगहों कारगिल और द्रास, राजस्थान एवं असम में हुई है। इस फिल्म के मुख्य भाग की शूटिंग 14,000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की संभावना है।

 

Tags: POLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD