Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

वे कृषि पर केन्द्रीय योजनाओं से संबंधित फंड का तत्काल वितरण करें : राधा मोहन सिंह

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों (कृषि) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2018

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने आज नई दिल्ली में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्य सचिवों और राज्यों के कृषि विभागों के प्रधान सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया। कृषि मंत्रालय के लिए इस तरह की अपनी पहली बैठक में श्री राधामोहन सिंह ने राज्यों से कहा कि वे मंत्रालय को अपनी वार्षिक कार्य योजना 2018-19 को 15 अप्रैल, 2018 तक पेश कर दें, ताकि कृषि एवं उससे संबद्ध क्षेत्रों पर केन्द्रीय योजनाओं से संबंधित धनराशि (फंड) का तत्काल वितरण हो सके। मंत्री महोदय ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) से संबंधित अंतर-राज्य मापदंड संबंधी सूचनाएं तत्काल भेजने को कहा। श्री सिंह ने राज्यों से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (एटीएमए) योजना पर गठित संचालन समिति की नियमित बैठकें करने और रिक्त पदों को भरने के लिए भी कहा। उन्होंने वर्ष 2017-18 में राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की अप्रयुक्त धनराशि के बारे में भी जानकारी ली और उनसे पहली किस्त के रूप में प्राप्त धनराशि के उपयोग संबंधी प्रमाण पत्रों को अगले दो दिनों में पेश करने को कहा, ताकि वित्त वर्ष 2017-18 की समाप्ति से पहले दूसरी किस्त जारी की जा सके। मंत्री महोदय ने राज्यों से वित्त वर्ष 2017-18 की समाप्ति से पहले बची हुई धनराशि का उपयोग करने का भी अनुरोध किया। श्री राधामोहन सिंह ने राज्यों से सभी योजनाओं के सुगम संचालन का आह्वान करने के साथ-साथ उनसे सुझाव मांगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD