Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Mar 2018

उत्तर प्रदेश में भाजपा शासित सरकार के एक वर्ष पूरे होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही 64 सरकारी विभागों में खाली पड़े चार लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, "प्रदेश के किसानों के लिए मिट्टी को रायल्टी फ्री कर दिया गया है। अब कहीं भी सिपाही और राजस्वकर्मी उनकी चेकिंग एवं वसूली आदि नहीं कर सकेंगे।"मुख्यमंत्री ने कहा कि जो ईंट भट्ठा मालिक ईंट के दाम कम करेंगे, उन्हें भी मिट्टी पर रायल्टी मिलेगी। योगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े अभियान के तहत एक पोर्टल लांच किया। जहां कोई भी व्यक्ति वीडियो-आडियो भेज कर शिकायत दर्ज करा सकता है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने 64 सरकारी विभागों में खाली पड़े चार लाख पदों पर इसी साल भर्ती किए जाने की भी घोषणा की।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "'एक साल नई मिसाल' के माध्यम से विकास की शुरुआत की है और यह कम समय में किया है। भ्रष्टाचार, गुंडाराज और अराजकता की पूर्व की सरकारों का अनैतिक कार्य हमने खत्म किया है।" 

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-पत्र प्रस्तुत किया था, जिसके द्वारा आम जनता के हितों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया। उप्र में परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने वाली विघटनकारी शक्तियां राज करती रहीं, लेकिन आज गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचित समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति भी उप्र में हमारे एजेंडे का हिस्सा है।"मुख्यमंत्री ने कहा, "किसानों की आय दोगुना करने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्जे को माफ कर दिया गया है। फसल ऋण मोचन से लेकर धान क्रय और गन्ना सहित तमाम किसानों के मुद्दों को जोड़ेंगे तो 80,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि किसानों के खातों में भेजने का कार्य किया है।"योगी ने कहा, "हमारी सरकार ने समूह ग और घ की सभी भर्तियों में साक्षात्कार की व्यवस्था खत्म कर दी। जिस प्रदेश में हर सप्ताह दो दंगे हुआ करते थे, अब उसी प्रदेश में विकास और कानून-व्यवस्था का राज कायम हो रहा है।"

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD