Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल

 

कुश्ती : विश्व केडेट विजेता मनीषा को चन्दगीराम गोल्ड कप में स्वर्ण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2018

वल्र्ड कैडेट कुश्ती की चैंपियन और हिसार की निवासी मनीषा ने मास्टर चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती के सातवें संस्करण में अपनी ख्याति के अनुकूल शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 52 किलो वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके अलावा, पुरुषों के 97 किलो का स्वर्ण चंदगीराम अखाड़े के भारतीय शैली के पारंगत पहलवान आसिफ अहमद ने हासिल किया। महिलाओं के 52 किलो वर्ग के फाइनल में मनीषा ने गीतांजली अखाड़े की दीप्ति को हराया, वहीं आसिफ ने पीर सिलाना के सुमित गुलिया को हराकर खिताबी जीत हासिल की। 96 किलो वर्ग में 15-19 आयुवर्ग वर्ष का खिताब अनिल मान अखाड़े के आकाश ने जयवीर अखाड़े के मोहित को हराकर हासिल किया। महिलाओं का 62 किलो का खिताब महावीर अखाड़े की अंकुश ने प्रेमनाथ अखाड़े की शैलजा का हारकर अपने नाम किया। अंकुश विश्व कैडेट कुस्ती में कांस्य पदक विजेता है। 11 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के 65 किलो वर्ग में प्रताप स्कूल खरखोदा के अनिल ने चौधरी चरण सिंह केंद्र के सागर कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

इसके अलावा, 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 55 में देवी सिंह अखाड़े की प्रतिभा ने राकेश अखाड़े की नेहा को हराकर खिताब जीता। इस आयु वर्ग के 46 किलोग्राम में मास्टर चन्दगीराम अखाड़े के तालिब और 57 किलोग्राम ग्रको रोमन में विजय पाल अखाड़े के संतोष भानु ने स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं के 65 किलोग्राम में 11 से 14 आयुवर्ग में दीपिका ने, 35 किलोग्राम में 8 से 10 आयुवर्ग में आर्य व्यायामशाला के आर्यन ने, 55 किलोग्राम में 8 से 10 आयुवर्ग में मास्टर चन्दगीराम अखाड़े के राहुल ने, 66 किलोग्राम में 15 से 19 आयुवर्ग में जयवीर अखाड़े के अजय ने, 60 किलोग्राम में 15 से 19 आयुवर्ग में छत्रसाल के आशीष सहरावत और 74 किलोग्राम वर्ग में जयवीर अखाड़े के तेजवीर सिंह यादव स्वर पदक जीते। एमसीडी-उत्तर की महापोर प्रीति अग्रवाल ने इस अवसर पर मास्टर चन्दगीराम व्यामशाला के सुधार के लिए घोषणा की। मास्टर चन्दगीराम ट्रस्ट के अध्यक्ष आर पी सिंह, जे. के. प्रोडेक्शन के रोहित चौधरी, शिवा जेम्स के शाहिल सराफए अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपाशंकर बिश्नोई ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये। भारत केसरी जगदीश कालीरमन अपने पिता मास्टर चन्दगीराम की याद में यह दंगल हर आयोजित करते है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD