Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

बिहार की भूमि का आयुर्वेद से पुराना रिश्ता : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 16 Mar 2018

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आयुर्वेद को अद्भूत विज्ञान बताते हुए कहा कि आयुर्वेद का बिहार की भूमि से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद देसी चिकित्सा पद्घति है और इसकी बहुत प्रतिष्ठा रही है। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय छठे आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्वेदिक महासम्मेलन के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। उन्होंने बिहार में इस आयोजन पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे यहां के लोगों को काफी लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से अपनी पुरानी चिकित्सा पद्घति से नई पीढ़ी के लोग जागरूक होंगे और उनमें जागृति आएगी।मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, "बचपन से ही व्यक्तिगत एवं भावनात्मक रूप से आयुर्वेद से हमारा संबंध है। मेरे पिताजी पटना राजकीय आयुर्वेदिक कलेज के 'प्रोडक्ट' थे। जब हम स्कूल में पढ़ते थे तो देखते थे कि पिताजी खुद दवा बनाकर लोगों का इलाज करते थे। मैं पढ़कर शाम में स्कूल से लौटता था तो मैं भी पुड़िया बनाता था।" मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति ऐतिहासिक और वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि एलोपैथ का इतना ज्यादा प्रचार हो गया है कि दूसरी चिकित्सा पद्घति में शिक्षित और प्रशिक्षित लोग भी परिवर्तित करते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। आयुर्वेद हो, यूनानी हो या अन्य जो भी पुरानी और देसी चिकित्सा पद्घतियां हैं, सबकी अपनी अहमियत है।

आयुर्वेद में अनुसंधान पर जोर देते हुए नीतीश ने कहा, "आयुर्वेद पद्घति में जो दम है, वह अन्य चिकित्सा पद्घति में नहीं है, परंतु जितना अनुसंधान इस क्षेत्र में होना चाहिए, उतना नहीं हुआ। इस दिशा में अनुसंधान होगा तो बहुत सारी नई बीमारियों का इलाज भी इस चिकित्सा पद्घति के माध्यम से संभव हो सकेगा।" इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वैद्य डा़ जगन्नाथ त्रिपाठी, वैद्य इंदु मिश्रा, वैद्य यशवंत सिंह, वैद्य अजमत हुसैन अंसारी और वैद्य अलख नारायण सिंह को 'धन्वन्तरी सम्मान' से सम्मानित किया।आयुष मंत्रालय भारत सरकार, अखिल भारतीय आयुर्वेदिक महासम्मेलन और बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री सहित मंच पर मौजूद अतिथियों ने एक स्मारिका का भी विमोचन किया। इस समारोह को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, आयुष विभाग, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रौशन जग्गी, वैद्य बनवारी लाल गौड़, अखिल भारतीय आयुर्वेदिक महासम्मेलन के अध्यक्ष पद्म भूषण वैद्य देंवेंद्र त्रिगुणा ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD