Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

लाखों बच्चों के आदर्श हैं कोहली, बर्ताव पर संयम रखें : बिशन सिंह बेदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Mar 2018

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का मानना है कि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपने शानदार खेल के दम पर देश और दुनिया के लाखों बच्चों के लिए आदर्श बन चुके हैं, लिहाजा मैदान के अंदर और बाहर उन्हें अपने बर्ताव और शब्दों के चयन को लेकर संयम बरतना चाहिए। बेदी ने अपने कोचिंग ट्रस्ट के 25 साल पूरे होने पर आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, "विराट को लाखों बच्चे अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में मैदान के अंदर या बाहर अपशब्दों का प्रयोग उन्हें शोभा नहीं देता।"बेदी ने हालांकि कहा कि विराट की मौजूदा आक्रामकता मीडिया की देन है। उनके मुताबिक विराट इसका आनंद ले रहें हैं क्योंकि मीडिया इसका आनंद ले रहा है। उन्होंने कहा, "विराट की आक्रामकता मीडिया की देन है। वह इसका आनंद ले रहें हैं क्योंकि मीडिया इसका आनंद ले रहा है लेकिन मीडिया कभी भी पैंतरा बदल सकती है। विराट से ऐसा नहीं किया जाएगा।"विराट की कप्तानी में पिछले कुछ वर्षो में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में टीम एक इकाई की तरह खेल रही है और एक आकर्षक खिलाड़ी के रूप में उनकी तुलना पूर्व कप्तान मंसूर अली खान 'टाइगर' पटौदी से भी की जाती है। 

इस पर बेदी ने कहा, "पटौदी एक आकर्षक खिलाड़ी थे। वह काफी आक्रामक भी थे लेकिन वह मैदान में उछल-कूदकर आक्रामकता नहीं दिखाते थे, जैसा विराट करते हैं। वह एक सज्जन व्यक्ति की तरह बर्ताव करते थे। उन्होंने कभी मैदान पर अपशब्द का उपयोग नहीं किया। वह शांत रहकर बल्ले एवं गेंद से आक्रामकता दिखाते थे।"बेदी ने आगे कहा, "विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपशब्द कहने और उछल-कूद करने की बजाया बल्ले एवं गेंद से आक्रामकता दिखानी चाहिए। यह सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आखिरकार विराट एक पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।"अपनी फिरकी के दम पर दुनिया के शीर्ष बल्लेबजों को पेरशान करने वाले बेदी ने यह भी माना की विराट में भारत का सबसे बेहतरीन कप्तान बनने की क्षमता है। बेदी ने कहा, "विराट में क्षमता है कि वह भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं और उनके पक्ष में सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी उम्र काफी बची हुई है। वह काफी समय तक टीम को अपनी सेवाएं दे सकते हैं और इसे उन्हें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD