Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

दिल्ली में संवैधानिक संकट के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार : भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Feb 2018

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनकी सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। इसके बाद भाजपा ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में संवैधानिक संकट के लिए 'अराजक' केजरीवाल जिम्मेदार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य के मामलों में हस्तक्षेप कर रही है। इसके बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।शुक्रवार को पुलिस ने सबूत की तलाश में केजरीवाल के आधिकारिक आवास की तलाशी ली। इस दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई।भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "दिल्ली में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं।"उन्होंने कहा, "केजरीवाल इससे पहले भी भारत के संविधान की मूल प्रकृति के खिलाफ और अराजकता पर बात कर चुके हैं। वह खुद भी अपने आप को अराजक घोषित कर चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसी अराजक सोच दिल्ली के लिए फायदेमंद साबित नहीं होगी।"'आप' और केजरीवाल द्वारा हमेशा से केंद्र सरकार पर उन्हें काम न करने देने के आरोप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "अगर ऐसा है तो दिल्ली के हर चौराहे पर बड़े-बड़े पोस्टरों, बैनरों पर सरकार किन उपलब्धियों का बखान करती है।"पात्रा ने कहा कि आप सरकार केंद्र पर दादागीरी और गुंडागर्दी का आरोप लगाती है। उनके अनुसार मुख्य सचिव को अपने घर बुलाकर आप विधायकों से पिटवाना दादागीरी है या शालीनता..?यह विवाद तब खड़ा हुआ, जब दिल्ली के मुख्य सचिव ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि केजरीवाल के घर पर दो आप विधायकों ने उनके साथ मारपीट की है।

 

Tags: BJP NATIONAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD