Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर जारी, कारगिल में तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर , 28 Jan 2018

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान रविवार को और नीचे चला गया। वहीं, कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान रविवार को 4.1 डिग्री दर्ज किया गया।कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लेह का तापमान शून्य से 11.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन राज्य में सोमवार शाम से बारिश हो सकती है।घाटी में 21 दिसंबर से भीषण ठंड की अवधि 'चिल्लाई कलां' के शुरू होने के बाद से एक बार भी बर्फबारी नहीं हुई है। बर्फबारी का न होना चिंता का एक कारण है क्योंकि भारी बर्फबारी से ही पहाड़ों में स्थित कश्मीर के जलाशय भरते हैं जिससे गर्मियों के दौरान जल आपूर्ति होती है।श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.6 नीचे डिग्री दर्ज किया गया।कटरा का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, बटोटे का 1 डिग्री, बनिहाल का शून्य से 2.2 डिग्री नीचे, भदरवाह का 0.6 डिग्री और उधमपुर का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD