Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे नेता जी : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Jan 2018

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोक सभा सीट ने चुनाव लड़ेंगे। वहीं अपने लिए उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। अखिलेश सोमवार को गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि देने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे। जनेश्वर मिश्र को श्रंद्धाजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके (अखिलेश) विषय में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा, "कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले। लेकिन अब इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी को ही लेना है।" योगी सरकार पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा का हर काम गुमराह करने वाला होता है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है। आज प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। जो बीहड़ में वारदातें होती थीं, वे अब राजधानी लखनऊ में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। सपा प्रमुख ने कहा कि कन्नौज में पुलिस ने पुलिस ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला और शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर उसका दाह संस्कार करा दिया। अखिलेश ने कहा कि मथुरा में पुलिस की गोली से एक बच्चे की मौत हो गयी। उसकी मौत के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा दूसरी सरकारों पर गुंडाराज का आरोप लगाती थी आज अपनी सरकार में हो रही डकैती लूट और हत्या की घटनाओं पर क्या कहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में डकैती हत्या और लूट की घटनाओं को देखते ही अखबारों को मजबूर होकर लिखना पड़ रहा है कि ऐसी घटनाएं चंबल में हुआ करती थी। गठबंधन को लेकर किए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2019 में किसके साथ किस तरह का गठबंधन होगा अभी कह पाना मुश्किल है। इस मौके पर उन्होंने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है और आज हमारे चाचा का जन्मदिन है उन्हें बहुत-बहुत बधाई। मैं मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं। जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर मुलायम सिंह यादव ने छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD