Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद

 

काइली जेनर से ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन, बदल रहा है नया ट्रेंड प्राकृतिक होंठों की ओर : डॉ मोनिका कपूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2018

मेघन मार्कल ने हमेशा से ही अनेको महिलाओ को प्रेरित किया है। कभी उनकी प्रतिभ उन्हे आकर्षित करती है तो कभी उनके जैसे खूबसूरत होंठ पाने के लिए वे कुछ भी करना चाहती है। हो भी क्यों न, उनके होंठ है ही इतने क्यूट कि हर महिला उनकी पाऊट जैसे होंठ पाना चाहती है। सेलिब्रिटी कॉस्मेटिक सर्जन डा. मोनिका कपूर बताती है कि मेघन की तरह अपने होंठ बनवाने के लिए महिलाओं में मांग बढ़ती जा रही है।डा. मोनिका बताती है कि हर हफ्ते कई महिलाएं उनके पास आती है। अधिकतर महिलाएं वे होती है जो अपने होंठ अपनी पसंदीदा सेलिब्रिटी की तरह करवाना चाहती है। वर्ष 2017 तक काइली जेनर के होंठो ने महिलाओं को खूब आकर्षित किया और कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए प्रेरित किया। लड़कियां  अपने फोन में काइली की फोटो दिखाकर कहती थी कि उन्हे काइली की ही तरह भरे हुए और अच्छे होंठ चाहती है जिससे पाऊट अच्छा बनें। फिलहाल रुझान बदल रहा है। महिलाएं अब मेघन मार्कल और ऐश्वर्य राय बच्चन की तरह नेचुरूल लुक वाले होंठ करवाने के लिए ज्यादा उत्सुक  दिखाई दे रही है। जो पाऊट के लिए नहीं बल्कि उनके होंठो को सिर्फ प्राकृतिक दिखाएं। समाज को प्रभावित करने वाले इन अदाकाराओं ने सौंदर्य के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इस बार में अधिक व्याख्या करते हुए डा. मोनिका बताती है कि इन मेघन और ऐश्वर्य राय दोनो के ही होंठो में समानता है। दोनो के ही निचले होंठ ऊपरी होंठो से बड़े है। देखने में ऐसे लगता है जैसे क्यूपिड का धनुष बन रहा हों। ऐसे लिप्स भले ही अच्छा पाऊट नहीं बनाते लेकिन बिल्कुल नेचुरूल है। कभी कभी ऐसे होंठ चेहरे के अन्य एक्सप्रेशन के अनुपात में अच्छे नहीं लगते।होंठो को ठीक करवाने के प्रोसेस के तकनीकी पक्ष के बारे में डा. कपूर ने बताया कि ऐश्वर्या राय बच्चन और मेघन जैसे होंठों को पाने के लिए हीलुरोनिक एसिड प्रोसेस का प्रयोग किया जाता है। होंठों को नई आकृति प्रदान करने या फिर उन्हें बढ़ाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित उपचार है। सरल शब्दों में कहें तो इस प्रक्रिया में होंठो में एक सीरिंज के माध्यम से प्रोसेस अपनाया जाता है। इस प्रक्रिया का असर एक वर्ष तक रह सकता है। उनका कहना है कि यह सर्जरी सिर्फ प्रशिक्षित चिकित्सक के माध्यम से ही करानी चाहिए, अन्यथा चेहरे की सुंदरता बिगड़ सकती है।

 

Tags: FASHION

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD