उत्तर प्रदेश की राजधानी में विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास और राजभवन समेत तमाम वीआईपी क्षेत्रों की सड़कों पर आलू फेंकेजाने के मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का नाम आने पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह आलू कांड में सपा की भूमिका बताने के लिए लखनऊ के एसएसपी को यश भारती सम्मान देंगे। उन्होंने कहा, "पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के बजाय आलू किसानों को ढूंढ रही है और वह भी कन्नौज में। जिन्होंने आलू फेंका, उन्होंने अच्छा काम किया।" यहां पार्टी मुख्यालय में शनिवार को छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद अखिलेश ने प्रेस वार्ता में कहा, "लखनऊ में आलू फेंके जाने वाले मामले में सपा की भूमिका बताने वाले एसएसपी दीपक कुमार वाकई में बहुत काबिल अफसर हैं। उनको तो मैं भविष्य में यश भारती से सम्मानित करूंगा। शायद उनको पता नहीं है कि प्रदेश में कोल्ड स्टोर में आलू बर्बाद हो रहा है। हर किसान ने कर्ज ले रखा है, उसे वाजिद दाम नहीं मिलेगा तो खाएगा क्या और कहां से कर्ज चुकाएगा।"
उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसान हैं और वह कन्नौज से लखनऊ आलू लाए तो क्या गुनाह कर दिया? एसएसपी चोर और अपराधियों को नहीं रोक पा रहे हैं, लेकिन किसानों को परेशान कर वाहवाही लूटने में लगे हैं। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था की हालत तो इतनी खराब है कि एसएसपी के घर के पड़ोस में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या हो गई। सपा अध्यक्ष ने कहा, "27 जनवरी को सपा आलू किसानों के लिए धरना देगी। हम किसानों से कह रहे हैं कि एक बोरी आलू जिले के डीएम को दें। उसके बाद एक छुट्टा जानवर भी हर जिले के डीएम को देंगे। अखिलेश ने सवाल किया कि सरकार ने कितने आलू किसानों की मदद की?" Akhilesh Yadavउन्होंने तल्ख लहजे कहा कि सरकार के रवैये से कानून व्यवस्था सही नहीं होगी। जिनको कानून व्यवस्था सही करनी हो वह आलू किसानों को गिरफ्तार कर रहे हैं।