Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

100वां उपग्रह प्रक्षेपण ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2018

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 100वें उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के पहले लांच पैड से 42वें धुव्रीय उपग्रहण प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी), पीएसएलवी-सी40 को छोड़ा, जिसने 31 उपग्रहों को दो कक्षाओं में स्थापित किया।राजनाथ ने ट्वीट किया, "काटरेसैट-2 श्रृंखला के उपग्रह मिशन के 100वें उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर इसरो के दल को बधाई। इसरो के वैज्ञानिकों ने कई अवसरों पर अपनी सफलता से देश को गर्व कराया है। उन्होंने शतक लगाकर फिर से देश को गौरवान्वित किया है।"इन 31 उपग्रहों में तीन भारत के और अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, फिनलैंड व कनाडा के 28 हैं।राजनाथ ने कहा कि इसरो की 100 उपग्रहों के प्रक्षेपण की उपलब्धि कई मायनों में ऐतिहासिक है और यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है।उन्होंने कहा, "इसरो के वैज्ञानिकों ने खगोलीय अंतरिक्ष में एक विशेष जगह बनाई है।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD