Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

उत्तर प्रदेश : जीपीआरएस एप से खुलेगी निगम कर्मियों की असलियत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 31 Dec 2017

उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित राज्यभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड से बचने के लिए लखनऊ नगर निगम ने कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। लेकिन इसमें हमेशा ही लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। आरोपों से बचने के लिए ही नगर निगम ने एप के जरिए अलाव की निगरानी करने की व्यवस्था की है। इससे लापरवाह कर्मचारियों की पोल आसानी से खुल सकेगी। नगर निगम के सूत्रों की मानें तो निगम के अधिकारी एप के जरिए यह पता लगाएंगे कि सड़कों पर अलाव जल रहे हैं या नहीं। जीपीएस मैप कैमरा एप अलाव की सही लोकेशन और पिक्चर सामने लाएगा। इस एप की मदद से अलाव जलने के स्थान, समय, तापमान व दिन-रात का पता लग सकता है। इस व्यवस्था से हेराफेरी और लापरवाही नहीं हो पाएगी। दरअसल, अब तक गुमराह करने वाले कर्मचारी पुरानी फोटो भेजकर बच जाते थे, लेकिन एप आ जाने से अब ऐसा नहीं हो सकेगा। अब एप के जरिए असलियत का पता चल जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि नगर आयुक्त ने जीपीएस मैप कैमरा एप की नई व्यवस्था पर सहमति दे दी है। फिलहाल नगर निगम इस समय सुबह और शाम को अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है। शहरी क्षेत्रों की कई जगहों पर निगम की तरफ से अलाव की व्यवस्था की जा रही है। 

पिछले दो तीन दिनों में नगर निगम ने 150 से अधिक जगहों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है। जबकि इस सप्ताह से पूर्व इसकी संख्या 100 से भी कम थी। निगम की योजना के अनुसार, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे अलाव के स्थानों में वृद्धि की जाएगी। फिलहाल नगर निगम की तरफ से लगभग 80 क्विंटल लकड़ी की व्यवस्था अलाव जलाने के लिए की गई है। अलाव जलाने की पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम से जुड़े सभी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिया गया है। अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, अलाव जलाने की पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। अलाव को लेकर औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। यदि सूची के अनुसार अलाव जलता हुआ नहीं पाया गया तो कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के निरीक्षण में पारदर्शिता के लिए एप के जरिए फोटो खींची जाती है। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। इसीलिए अलाव की व्यवस्था में सुधार के लिए इस एप का सहारा लिया जा सकता है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD