Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

शीतलहर में गरीबों का मजाक उड़ा रही संवेदनहीन योगी सरकार : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 30 Dec 2017

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों शीतलहर चल रही है। हजारों लोग जिनके सिर पर छत नही हैं, सड़कों पर ठिठुरते हुए रात काट रहे हैं। लेकिन सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देकर भाजपा गरीबों का मजाक उड़ा रही है। राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा, "सबसे दु:खद बात तो यह है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी भाजपा सरकार ने ठंड में ठिठुरने को छोड़ दिया है। उनके लिए स्वेटर की अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। लगता है अब अगले वर्ष गर्मियों में बच्चों को स्वेटर मिलेंगे। भाजपा सरकार केवल बातें बना रही है।"उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के आदेशों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। कंबल वितरण और रैनबसेरों के नाम पर सिर्फ जबानी जमाखर्च करके जनता को धोखा दिया जा रहा है। दिखावे के लिए रैन बसेरे बने हैं, जहां गरीबों को नारकीय जीवन में रहना पड़ता है।" 


 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD