Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

जनता को बस 2019 का इंतजार है : सपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Dec 2017

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के राज में कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि भाजपा के कानून व्यवस्था सुधारने के दावों में कोई दम नहीं रह गया है। अपराध थम नहीं रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर पुलिस बल पर हमलावर हैं। पार्टी का कहना है कि जनता सबकुछ देख रही है। उसको बस 2019 का इंतजार है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को कहा, "लखनऊ में भी अपराध कम नहीं हो रहे हैं। हर रोज हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। संगीन अपराधों के खुलासे में पुलिस असफल नजर आती है। वरिष्ठ नागरिकों तक को सुरक्षा नहीं मिलती है। महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है।"चौधरी ने कहा, "नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने रोजी-रोटी और स्वस्थ वातावरण बनाने की दिशा में तनिक भी प्रयास नहीं किया है। इसका सारा जोर समाजवादी सरकार की बुराई करने और उसकी जनहित की योजनाओं को अपने दुष्प्रचार का शिकार बनाने में रहा है।"सपा सचिव ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए उप्र डायल 100 की व्यवस्था की थी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन स्थापित की थी। इनसे अपराधों पर अंकुश लगा था, लेकिन इसे भाजपा ने सरकार में आते ही बर्बाद कर दिया।"

 

Tags: MIX INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD