Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

देश में भय के माहौल के बीच राहुल ने पार्टी की कमान संभाली : मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Dec 2017

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी ने देश में भय के माहौल के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाली है। मनमोहन सिंह ने राहुल की ताजपोशी के मद्देनजर कांग्रेस मुख्यालय में जुटे गणमान्य लोगों और कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा, "राहुल ऐसे समय में हमारी पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे हैं, जब देश की राजनीति में अशांत माहौल है।"उन्होंने कहा कि एक 'प्रतिष्ठित शिक्षाविद' ने इस बात का उल्लेख किया है कि देश में "उम्मीदों भरी राजनीति पर भय की राजनीति हावी होना खतरनाक है।" कांग्रेस नेता ने कहा, "राहुल जी हम उम्मीदों की राजनीति में परिवर्तन लाने और इसे बनाए रखने के लिए आप पर निर्भर हैं।" उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लंबे समय तक प्रशिक्षित किया गया और वह कई सालों से कांग्रेस की कई राजनीतिक गतिविधियों की देखरेख करते आए हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "राहुल जी साहस और विनम्रता के साथ समर्पण और प्रतिबद्धता, नेतृत्व की एक नई भावना साथ लाए हैं।" मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास में यह एक अद्भुत दिन है कि सोनिया गांधी अपने बेटे को पार्टी की बागडोर सौंप रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 19 सालों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ने एक दमदार नेतृत्व दिया। मनमोहन सिंह ने कहा, "भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। अगर मैं कुछ भावुक हो जाऊं तो मुझे क्षमा कर देना।"उन्होंने कहा, "चूंकि अब सोनिया जी पार्टी की कमान राहुल जी को सौंप रही हैं, हम पार्टी को एकजुट रखने के लिए सोनिया जी को सलाम करते हैं, वह पिछले 19 सालों से इस जिम्मेदारी को निभाती आई हैं।" 

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD