Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 13 Dec 2017

जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में कई स्थानों पर हुए भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद है।यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "बनिहाल में बर्फ हटाने और अन्य जगहों पर भूस्खलन का मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि यात्रियों को जम्मू और श्रीनगर में हमारे कंट्रोल रूम से संपर्क किए बगैर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।" कश्मीर के संभागीय आयुक्त बशीर खान ने लोगों को यातायात के पूरी तरह से बहाल होने तक यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद एहतियात के रूप में सोमवार शाम को राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया था। घाटी जा रहे कई यात्री जम्मू में फंसे हुए हैं। वे होटलों और रेस्तराओं द्वारा अत्यधिक शुल्क वसूलने की शिकायत भी कर रहे हैं।कश्मीर घाटी और जम्मू के बीच वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड को भी पीर की गली में हुई भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को बंद कर दिया गया था। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD