Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

गूगल ने भौतिक विज्ञानी मैक्स बॉर्न के सम्मान में बनाया डूडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2017

गूगल ने सोमवार को जर्मनी के भौतिक वैज्ञानिक और गणितज्ञ मैक्स बॉर्न की 135वीं जयंती पर उनके सम्मान में डूडल बनाया। मैक्स को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 11 दिसंबर, 1882 को पोलैंड के व्रोकलॉ में हुआ था, जिसे उस समय ब्रेस्लॉ के नाम से जाना जाता था। उस समय यह स्थान जर्मनी का हिस्सा था। बॉर्न ने गोटिंगन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की और उसके बाद वह वहीं सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर बन गए। वह उस समय के कुछ प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के साथ काम करते थे और उन्हें सलाह भी देते थे। नाजी पार्टी द्वारा लागू किए गए कानूनों के परिणामस्वरूप उन्हें जर्मनी से इंग्लैंड भागना पड़ा, जहां वह लगभग दो दशक तक एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में प्राकृतिक दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में सेवारत रहे। 1954 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह गोटिंगन लौट आए। बॉर्न को क्वांटम मैकानिक्स में अपने योगदान और मौलिक अनुसंधान खासकर तरंग कणों के सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए 1954 में नोबल से सम्मानित किया गया।उन्हें अपने सिद्धांत 'बॉर्न रूल' के लिए खासतौर पर ्रप्रसिद्धी मिली। बॉर्न रूल एक क्वांटम थ्योरी है जिसमें मैथेमेटिकल प्रॉबेबिलिटी के माध्यम से तरंग कणों के स्थान का पता लगाया जाता है।मैक्स का 5 जनवरी, 1970 को गोट्टिंगेन में निधन हो गया था। 

 

Tags: Google

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD