Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मनुष्य के लिए ज्ञान ही नहीं, संस्कार भी अहम : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Dec 2017

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि मनुष्य के लिए ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, संस्कार भी बेहद अहम हैं। भारत के चरित्र की गाथा दुनिया के कोने कोने तक फैली है। स्वामी विवेकानंद भारत के पहले वैश्विक युवा थे। राजनाथ ने लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में यह बात कही। यहां उन्हें मानद उपाधि भी प्रदान की गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के 60वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पदक तथा डिग्री प्रदान करने के बाद राजनाथ ने कहा, "हमें जीवन में हर पल गुरुओं के महत्व को समझना चाहिए। मनुष्य के जीवन मे गुरु का बड़ा महत्व होता है।" गृहमंत्री ने कहा, "माता-पिता और गुरु से हमको संस्कार मिलते हैं। हम सभी को जीवन के हर मोड़ पर अपने माता-पिता के साथ गुरुओं का उल्लेख करना चाहिए। ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, संस्कार भी बहुत जरूरी है।"राजनाथ ने कहा, "मैंने छात्र रहते हुए कभी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। मैं भी बहुत तेज-तर्रार छात्र रहा हूं, कभी मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। छात्रों, कभी मर्यादाओं को मत तोड़ना। मर्यादाओं का पालन, प्रिय ही नहीं पूज्य बनाता है। आज रावण नहीं, राम की पूजा होती है।" उन्होंने कहा, "व्यक्ति का कद उसके पद से नहीं, कृतियों से बड़ा होता है। कद को ऊंचा करने के साथ ही हमको नया मुकाम देने में गुरु की बड़ी भूमिका होती है।" समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ़ दिनेश शर्मा ने कहा, "हमारे जीवन में गुरु का स्थान देवता तुल्य है। लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह वाकई में अपने आप में बेहद अलग होता है। यहां से शिक्षा के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले छात्रों के साथ ही क्रिकेटर सुरेश रैना व आर.पी. सिंह भी निकले हैं।" उन्होंने डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई भी दी।समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने कहा, "पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है। 191 में 32 पदक छात्रों को 159 पदक छात्राओं को। ये आंकड़े महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं। राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग होती रही है, लेकिन यहां के आंकड़े बताते हैं कि स्वतंत्र रूप से महिलाएं कितनी सफलता पा रही हैं।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD