Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

नासा का नक्शा बताएगा 20 सालों में कितनी बदली पृथ्वी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 19 Nov 2017

पृथ्वी पर जीवन की निगरानी के 20 सालों के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा जारी एक नए नक्शे में महाद्वीपों और महासागरों के बेसिन (पानी से ढका समुद्र के नीचे का भाग) में हुए दीर्घकालिक परिवर्तन को दर्शाया गया है। नासा ने एक बयान में कहा, "विभिन्न तकनीकों के माध्यम से अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें वैज्ञानिकों को दुनिया भर में फसलों, वनों और मत्स्यपालन की निगरानी की सुविधा देती हैं।"उपग्रहों द्वारा भूमि और समुद्रीय जीवन मापन वर्ष 1970 के दशक के अंत से ही शुरू हो गया था, लेकिन वर्ष 1997 में सी-व्यूइड फील्ड ऑफ व्यू सेंसर (सीडबइएफएस) के प्रक्षेपण के बाद ही भूमि और सागर दोनों की सतत निगरानी की सुविधा मिल पाई है।20 सालों के बाद इस सप्ताह जारी तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि पृथ्वी ऋतुओं के साथ कैसे बदल रही है। मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के समुद्र वैज्ञानिक जीन कार्ल फील्डमैन ने कहा, "ये हमारे ग्रह के अविश्वसनीय रूप से ऐसे ²श्य हैं, जो हमें सोचने-समझने के लिए प्रेरित करते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह पृथ्वी है, वह हर दिन सांस ले रही है। मौसम के साथ बदल रही है, सूरज की किरणों, बदलती हवाओं, समुद्र की लहरों और तापमान पर प्रतिक्रिया दे रही है।"नासा के वैश्विक महासागर और भूमि मापन के तीसरे दशक के शुरू होने के साथ ही इन खोजों से महत्वपूर्ण सवाल उभरकर आते हैं कि बदलते वातावरण और भूमि के साथ मानव संपर्क में आए व्यापक परिवर्तनों पर पारिस्थितिकी प्रणाली कैसे प्रतिक्रिया करेगी। वैज्ञानिक ने कहा, "उपग्रहों के मापन में यह पता चला है कि आर्कटिक में हरियाली बढ़ी है, क्योंकि झाड़ियां अपनी सीमा का विस्तार करती हैं और गर्म तापमान में पनपने लगती हैं।" वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड की सांद्रता बढ़ती जा रही है और जलवायु गर्म हो रही है। ऐसे में नासा की यह जानकारी वातावरण में कार्बन की निगरानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD