Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंग्लैंड और कैनेडा के दूतों के साथ यादगारी दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Nov 2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज चंडीगढ़ में इंग्लैंड डिप्टी हाई कमिशनर एंड्रयू आइर और कैनेडियन काऊंसलर जनरल क्रिस्टोफर गिबिनज़ के साथ यादगारी दिवस के अवसर पर  हुए समागम में शिरक्त की जहाँ अपने कर्तव्यों को निभाते हुये जान न्योछावर करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भेंट की।यादगारी दिवस एक ऐतिहासिक दिन है जो पहले विश्व युद्ध की समाप्ति से राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है जिसमें सशस्त्र सेना के उन सैनिकों को याद किया जाता है जिन्होंने जंग में अपनी जानें न्यौछावर कर दी थी।यादगारी दिवस के एक शताब्दी के पूरे होने के अवसर पर एक समागम दौरान संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले विश्व युद्ध दौरान सहयोगी सेना के लिए लड़ाई लडऩे वाले भारतीय सैनिकों के योगदान को याद करते कहा कि उनकी भूमिका विश्व के इतिहास में सदा उकेरी रहेगी।मुख्यमंत्री यैपरस और अन्य स्थानों के युद्ध मैदानों की यादों को स्मरण किया जहाँ भारतीय सैनिकों ने अपनी जान  दी थी। उन्होंने बताया कि भारत ने 1440037 वालंटीयर दिये और सैनिकों के 7 दल विभिन्न अभियानों में भेजे गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी और साहस को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता जिन्होंने वह लड़ाई लड़ी जिसके साथ उनका कोई संबंध भी नहीं था।

इस अवसर पर  गिबिनज़ ने कहा कि कैनेडा जो पहले विश्व युद्ध की समाप्ति की 100वीं वर्षगांठ मना रहा है, ने इस जंग में अपने 4000 लोगों की जान गवाई है और इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चंडीगढ़ में स्थित इंग्लैंड डिप्टी हाई कमिशनर ने विश्व युद्धों में ब्रिटिश, कैनेडियन और अन्य सहयोगी फौजों साथ-साथ भारतीय सैनिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश आज़ादी को सुरक्षित रखने के लिए उनकी भूमिका को कभी भी भुलाना नहीं चाहिए। उन्होंने आज  इस अवसर पर  पंजाब के मुख्यमंत्री और माई भागों आम्र्ड फोर्सज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की।डिप्टी हाई कमिशनर ने पहली विश्व युद्ध दौरान विदेशों में सेवा निभाने वाले 10 लाख भारतीय सैनिकों को याद किया जिन में से 74,000 सैनिक मारे गए जबकि अन्य 67,000 ज़ख्मी हो गए थे। उन्हों ने विभिन्न जंगों में भारतीय सैनिकों की भूमिका की प्रंशसा करते कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि डिपार्टमैंट आफ कम्यूनिटीज़ एंड लोकल गवर्नमैंट द्वारा भाईचारो के लिए नये प्रोगराम को अमल में लाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सैनिकों की बहादुरी और कुर्बानी असाधारण है क्योंकि उन्होंने अपनी जंगों में नहीं बल्कि हमारी जंगों में हिस्सा लिया था।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD