Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद

 

नरेंद्र मोदी कम से कम भगवान शिव के दरबार में तो कुछ नम्रता बरतते : रणदीप सिंह सुरजेवाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Oct 2017

कांग्रेस ने वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए बयान को लेकर उन पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के लोगों का अपमान किया है। पार्टी ने कहा है कि मोदी को कम से कम भगवान शिव के दरबार में कुछ नम्रता बरतनी चाहिए थी। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक वीडियो संदेश में कहा कि केदारनाथ की आज (शुक्रवार को) की यात्रा में मोदी ने जो कुछ कहा, उससे उन्होंने ना केवल उत्तराखंड के लोगों का अपमान किया है बल्कि अपना घमंड भी दिखाया है।उन्होंने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यह आरोप लगाने के बाद की जिसमें उन्होंने (मोदी ने) कहा है कि 2013 में विनाशकारी बाढ़ के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण का उनका प्रस्ताव कांग्रेस ने ठुकरा दिया था।मोदी को आड़े हाथ लेते हुए सुरजेवाला ने पूछा, "2013 की विनाशकारी बाढ़ के बाद, क्या केवल मोदी ही उत्तराखंड के पुनर्निर्माण में सक्षम थे? क्या उस समय उत्तराखंड सरकार, लोगों और भगवान शिव के भक्तों द्वारा किए गए पुनर्निर्माण कार्य व्यर्थ हो गए? क्या 130 करोड़ लोगों में मोदी को छोड़ कोई भी केदारनाथ के पुनर्निर्माण के लिए सक्षम नहीं था?"उन्होंने कहा, "जब शासक अहंकारी हो जाता है, उसका पतन भी नजदीक आ जाता है।"उन्होंने प्रधानमंत्री से उत्तराखंड के लोगों का 'अनादर' नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा, "भगवान शिव मदद नहीं मांगते है, वह समर्पण मांगते हैं और जो भगवान की भक्ति में खुद को समर्पित कर देता है, उसे उसकी भक्ति का इनाम मिलता है। मोदी को कम से कम भगवान शिव के दरबार में कुछ नम्रता बरतनी चाहिए थी।"

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD