Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

पुर्तगाल में जंगलों में आग लगने से 3 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लिस्बन , 16 Oct 2017

 मध्य और उत्तरी पुर्तगाल के जंगलों में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दो पीड़ितों की कोइम्ब्रा जिले के पेनाकोवा कस्बे में मौत हुई जबकि तीसरे पीड़ित की मौत कास्टेलो ब्रांको जिले के सेर्टा में हुई।दोनों कस्बें पुर्तगाल के केंद्र में स्थित हैं, जोकि उत्तरी पुर्तगाल के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। उत्तरी पुर्तगाल में रविवार को रिकार्ड 443 जगहों पर आग लगी है।वर्तमान में 108 जगहों पर आग लगी है जसमें से 30 को घातक बताया जा रहा है और वह अभी भी सक्रिय है।नागरिक संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान में करीब 5,300 दमकल कर्मचारी, 1600 भूमिगत दमकल वाहनों और 200 से अधिक सैन्य कर्मियों के साथ आग से जूझ रहे हैं।पुर्तगाली अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) और मोरक्को से सहायता मांगी है।देश के सभी जिलों में आग से खतरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। जो सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार 8 बजे (19:00 जी एम टी) तक लागू रहेगी।हाल के हफ्तों में उच्च तापमान और वर्षा की कमी के कारण अधिकारियों को जंगल की आग की गंभीर अवधि को 31 अक्टूबर तक बढ़ाना पड़ा। इस वर्ष पुर्तगाल में सबसे घातक आग 17 जून को प्रेडोगौ ग्रांडे जिले में लगी थी जिसमें 64 लोग मारे गए और 250 से अधिक लोग घायल हुए।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD