Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

ताइवानी बैंड : हिंदी नहीं समझते, मगर हिंदुस्तानी संगीत के कायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2017

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित हुए तीन दिवसीय जैज महोत्सव में ताइवान के बैंड 'शी झू कोंग' ने चीनी-ताइवानी धुनों पर दिल्लीवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भारत की धरती पर अपने संगीत से जलवे बिखेरने वाले ताइवानी बैंड के सदस्यों ने बताया कि यह उनकी पहली भारत यात्रा थी। लेकिन यहां मंच पर उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने देश में प्रस्तुति दे रहे हैं। 

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के तत्वावधान में 23 सितंबर से 25 सितंबर, 2017 तक आयोजित 7वें जैज महोत्सव में दक्षिण अफ्रीका, इजरायल, मेक्सिको, फ्रांस, स्पेन, और कोरिया के बैंड भी शामिल हुए थे। इसके अलावा महोत्सव में तीन बैंड भारत के भी थे। इस वर्ष 15,000 से अधिक जैज प्रेमियों ने इस महोत्सव का आनंद उठाया। 'शी झू कोंग बैंड' के प्रमुख एलेक्स वू ने कहा, "भारत की पहली यात्रा होने के बावजूद यहां लोगों की भीड़ और उनकी तालियों की गड़गड़ाहट ने हमें उत्साहित किया है। हम बहुत खुश हैं कि हमें दिल्ली के लोगों के बीच अपने संगीत को परोसने का मौका मिला। हम यहां के लोगों से मिले प्यार से अभिभूत हैं।"उन्होंने आगे कहा, "हमें 7वें दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय जैज महोत्सव का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा है। मंच पर हमें दर्शकों के सामने ऐसा महसूस हुआ जैसे हम अपने देश, अपने लोगों के बीच प्रस्तुति दे रहे हैं।"ताइवान के इस बैंड में छह सदस्य हैं।

 सभी सदस्य अलग-अलग संगीत यंत्रों को बजाने के माहिर हैं। बैंड के सदस्यों में लिन पिन पेई (पियानो), वू चेंग चुन (एरू), येन चुन लिन (ब्रास), कोडी ब्यासी (ड्रम), एंजी लिन (कीबोर्ड) और मिन येन हेस्यी (सैक्सोफोन) शामिल हैं। नेहरू पार्क में आयोजित हुए इस महोत्सव में दुनिया भर के कई देशों से आए बैंड की प्रस्तुतियां देखने-सुनने के लिए संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भारत की धरती पर देशी-विदेशी संगीत का लुत्फ उठाने के लिए विदेशी संगीत प्रेमी भी काफी संख्या में मौजूद थे। भारतीय संगीत को आप कितना समझते हैं? आपको यहां का संगीत पसंद है? वू ने कहा, "भारत आने से पहले मैंने ताइवान में भारतीय संगीत सुने हैं। भारतीय संगीत काफी प्राचीन और पारंपरिक है। इसके बावजूद यहां आपको फ्यूजन काफी मात्रा में मिलेगा। यहां के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र भी बहुत अच्छे हैं, जिनका यहां के संगीतकार बहुत अच्छे से इस्तेमाल करते हैं। हम हिंदी नहीं समझते हैं, लेकिन यहां के संगीत को समझते हैं, और हमें यह काफी पसंद है। वैसे भी संगीत की कोई भाषा नहीं होती है।" आपके लिए जैज म्यूजिक क्या है? बैंड के दूसरे सदस्य कोडी ब्यासी ने कहा, "जैज संगीत में बहुत ही स्वतंत्रता है। जब हम संगीत की रचना करते हैं तो आप इसके साथ काफी प्रयोग कर सकते हैं। आप जैज संगीत के माध्यम से अपने तरीके से कई कहानियां सुना सकते हैं।" अमेरिका के रहने वाले कोडी काफी समय से इस ताइवानी बैंड से जुड़े हुए हैं। भारत में अपने अनुभवों के बारे में वह कहते हैं, "मैंने भारतीय संगीत के बारे में काफी कुछ पढ़ा व सीखा है। लेकिन मैं ज्यादातर दक्षिण भारत में ही रहा। मैंने यहां वेणू, कंजीरा और कांसी जैसे कई वाद्ययंत्रों को बजाना सीखा है। इससे मेरे खुद के संगीत में काफी निखार आया। मैं कहना चाहूंगा कि मुझे यहां के संगीत ने काफी प्रेरित किया।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD