Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मुंबई भगदड़ के मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2017

मुंबई में परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकरे रेलवे फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 यात्रियों की मौत हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण ने कहा कि इस घटना में कम से कम 32 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है और मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 18 पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। जबकि 23 पुरुष व नौ महिलाएं घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।घायलों को परेल के कीईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड एक अधिकारी ने दुर्घटना की जांच की घोषणा की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद यह भगदड़ हुई।अधिकारियों ने हालांकि अचानक बारिश होने से पुल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ को जिम्मेदार ठहराया है। बारिश से बचने के लिए अधिक संख्या में लोग पुल पर इकट्ठा हो गए थे।घटना के बाद बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले स्थानीय कैब चालकों और दुकानदारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने कहा, "हमने इस त्रासदी की जांच के आदेश दिए हैं।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।यह त्रासदी रेल मंत्री पीयूष गोयल के शुक्रवार को मुंबई पहुंचने से ठीक पहले हुई। गोयल यहां पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और हार्बर रेल लाइन के लिए कई नई उपनगर रेल सेवाओं की शुरुआत करने वाले थे। इस दुर्घटना के बाद गोयल ने उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिए।वहीं, शिवसेना ने इस घटना पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में गोयल से इस्तीफे की मांग की है और साथ ही सभी पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा और मुंबई के यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा है।घटनास्थल पर पहुंचे मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पश्चिम रेलवे के अधिकारियों की है। दशहरा से एक दिन पहले हुए इस हादसे के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया जता रहे हैं। 

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD