Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कश्मीर को प्रधानमंत्री का प्यार, कहा- भारत सुरक्षा चुनौती से निपटने में सक्षम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत सीमा पर, अंतरिक्ष में या साइबर दुनिया में किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कश्मीर के आतंकवादियों से हिंसा त्यागने का आग्रह किया, ताकि प्यार के जरिए इस लंबित समस्या को सुलझाया जा सके। प्रधानमंत्री ने देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 'न्यू इंडिया' का आह्वान किया, जो जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।मोदी ने लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में भीड़ की हिंसा में शामिल लोगों को चेतावनी दी और कहा कि आस्था के नाम पर हो रहे हमलों को लेकर खुश नहीं होना चाहिए और इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।मोदी ने अपने 56 मिनट के भाषण में नोटबंदी, कालेधन और भ्रष्टाचार सहित कई विषयों पर बात की और तीव्र गति से देश को आगे ले जाने का वादा किया।उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन तलाक के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई सफल होगी। उन्होंने कश्मीर को स्वर्ग बताया और कहा कि कश्मीर में उसकी पुरानी समृद्धि लौटनी चाहिए। मोदी ने कहा, "न गाली से, न गोली से, समस्या सुलझेगी गले लगाने से।"उन्होंने कहा, "आतकंवाद और आतंकवादियों के साथ नरम बर्ताव करने का सवाल ही नहीं उठता है। आप (आतंकवादी) मुख्यधारा में आइए। सिर्फ मुख्यधारा में आने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।"उन्होंने कहा कि कई नक्सली मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

मोदी ने पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा विवाद का कोई उल्लेख नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अकेला नहीं है, इस जंग में कई देशों की सक्रिय भागीदारी है, जो हमारे साथ खुफिया जानकारियां साझा करते हैं।मोदी ने कहा, "हम कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मैं उन्हें तह-ए-दिल से धन्यवाद देता हूं। विश्व में भारत का कद बढ़ रहा है।"मोदी ने सुरक्षाबलों का आभार जताते हुए कहा, "हमारी सेना कभी पीछे नहीं हटी। चाहे चरमपंथ, आतंकवाद, घुसपैठ या सुरक्षा संबंधित बाधाएं हों।"उन्होंने कहा कि विश्व ने बीते साल पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेनाओं की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत की बुद्धिमता और ताकत को स्वीकार कर लिया है। मोदी ने कहा, "भारत शांति, एकता और सद्भावना का संगम है। जातिवाद और सांप्रदायिकता से देश को कोई मदद नहीं मिलेगी। धर्म के नाम पर कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों को जलाया नहीं जा सकता, सरकारी संपत्तियों को नष्ट नहीं किया जा सकता। पहले नारा भारत छोड़ो था अब भारत जोड़ो है।"मोदी ने उनकी सरकार की कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इस जंग को तेज करेंगे।

उन्होंने 800 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त करने का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि नोटबंदी से तीन लाख करोड़ रुपये बैंकिंग प्रणाली में वापस आए हैं। 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा संदिग्ध धनराशि की जांच की जा रही है और दो लाख करोड़ रुपये का कालाधन बैंकों में पहुंच गया है।मोदी ने कहा कि आयकर निर्धारती 34 लाख तक बढ़ गए हैं।उन्होंने कहा कि 18 लाख लोगों की संपत्तियां उनके आय के स्रोत से अधिक पाई गई हैं, जिसमें से 4.5 लाख लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की है।उन्होंने फर्जी कंपनियों के बारे में भी बात की। मोदी ने कहा, "लगभग 1.75 लाख फर्जी कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया है।"मोदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में कहा कि इसे कम समय में लागू किया गया है, जिसे देखकर दुनिया चकित है। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता आएगी।मोदी ने कहा कि जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, उस वक्त यानी 2022 तक न्यू इंडिया बनेगा।मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मैं उन महिलाओं की सराहना करता हूं, जो तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं।मोदी ने कहा, "देश में 'चलता है', 'ठीक है', 'चलने दो' की जगह 'बदल सकता है' ने ले ली है।" 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD