Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

एनसीईआरटी ने अपनी पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति के लिए वेब-पोर्टल शुरू किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Aug 2017

भारत सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाह ने स्कूलों और लोगों के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति के वास्ते आज नई दिल्ली में वेब-पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल से देश भर में पाठ्य पुस्तकों का बेहतर वितरण सुनिश्चित होगा और एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों की अनुपलब्धता के बारे में स्कूलों और पालकों की आशंकाओं को दूर किया जा सकेगा। सत्र 2018-19 की पुस्तकों के लिए ऑर्डर देने के वास्ते स्कूल 8 सितंबर 2017 तक अपनी-अपनी बोर्ड संबद्धता संख्याएं और अन्य विवरण दर्ज कर इस पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं। यह वेब-पोर्टल www.ncertbooks.ncert.gov.in. पर उपलब्ध है।   ऑर्डर देते समय स्कूलों को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। वे आपूर्ति होने पर भुगतान कर सकते हैं। स्कूलों के पास सीधे अपने नजदीकी एनसीईआरटी विक्रेताओं से या अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी, बैंगलूरू स्थित एनसीईआरटी के क्षेत्रीय उत्पादन सह वितरण केन्द्रों (आरपीडीसी) से भी पुस्तकें खरीदने का विकल्प होगा।

जल्द ही लोग भी पोर्टल से पाठ्य पुस्तकें खरीद सकेंगे। वे पोर्टल पर लॉग-इन कर अपने ऑर्डर दे सकते हैं और नाम मात्र डाक शुल्क देने पर पुस्तकें उनके घरों में पहुंचा दी जाएंगी। पोर्टल पर खरीददार दिए गए अपने ऑर्डर की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। पाठ्य पुस्तकें दिल्ली में एनसीईआरटी के मुख्यालयों में स्थित खुदरा बिक्री कांउटरों, इसके क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई) अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, शिलांग और मैसूरू तथा अहमदाबाद, कोलकाता, गुवाहाटी और बैंगलुरू में इसके क्षेत्रीय उत्पादन सह वितरण केन्द्रों पर भी बेची जाती रहेंगी।एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें इसकी वेबसाइट www.ncert.nic.in से नि:शुल्क डाउन लोड की जा सकती है। “ ई पाठशाला”  पर लॉग-इन कर या मोबाइल ऐपलिकेशन के जरिए एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें डिजिटल रूप में भी प्राप्त की जा सकती हैं। एनसीईआरटी विभिन्न राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों को अपनी पाठ्य पुस्तकें छापने के कॉपी राईट भी देती है। सत्र 2017-2018 के लिए 15 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कॉपी राईट दिए गए हैं।  इस अवसर पर सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता श्री अनिल स्वरूप,   विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता श्रीमती रीना रे,  सीबीएसई के अध्यक्ष श्री आर.के. चतुर्वेदी, सीबीएसई के निदेशक डॉ. ऋषिकेश सेनापति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Upendra Kushwaha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD