Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उत्तर प्रदेश : सरकार के फरमान के खिलाफ राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

06 Jul 2017

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कार्यालय बुलाए जाने से प्रदेश भर के राज्य कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, जिसके खिलाफ राज्य कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अधिकारियों के इस रवैये से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को सभी जिलों में सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने लखनऊ सहित सभी जिलों में जिलाधिकारी कार्यालयों पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने बताया, "शासन ने सुबह नौ बजे पहुंचने का निर्देश मंडलीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया है, जबकि यह अधिकारी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर भी इसी समय पहुंचने का दबाव बना रहे हैं। सात जुलाई, 1975 को तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी करते हुए कर्मचारियों के आने का समय सुबह 10 बजे से तय किया था। इसके बाद इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन अब बिना किसी आदेश के समय को बदला जा रहा है।"

उन्होंने बताया, "परिषद ने इस संबंध में निर्देश जारी करने के लिए मुख्य सचिव से आग्रह किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके खिलाफ परिषद ने गुरुवार को प्रदेश के समस्त जनपदों में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्र्दशन कर विरोध जताया और डीएम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया। लखनऊ में जिलाधिकारी आवास के सामने बी.एन. सिंह की प्रतिमा पर धरना दिया गया। साथ ही प्रदेश के समस्त जनपदों में कर्मचारियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर विरोध दर्ज कराया।"तिवारी ने बताया कि धरने में यह भी प्रस्ताव लाया गया कि इसके बाद भी यदि शासन ने स्थिति स्पष्ट नहीं किया तो परिषद इससे भी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD