Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भारतीय युद्धपोतों की सउदी अरब के जेद्दाह की यात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2017

अफ्रीका के पश्चिमी तट और भूमध्य सागर में भारतीय नौसेना के विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में, तीन भारतीय युद्धपोत आईएनएस मुंबई, आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस आदित्य आज तीन दिन की यात्रा पर सउदी अरब के जेद्दाह पहुंचे। अपने सउदी अरब प्रवास के दौरान, ये युद्धपोत सउदी अरब की नौसेना के साथ व्यापक रूप से जुड़ेंगे और तकनीकी आदि पक्षों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रोफेशनल बातचीत के अलावा, खेल एवं सामाजिक आदान-प्रदान भी तय किए गए हैं, जिससे हिन्द महासागर की इन दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और समझदारी बढ़ने के साथ-साथ संबंध और ज्यादा मज़बूत होंगे।यात्रा में शामिल युद्धपोतों में से एक आईएनएस मुंबई, जो पश्चिमी फ्लीट के फ्लैग कमांडिंग ऑफिसर रिअर एडमिरल आरबी पंडित अध्यक्षता में आगे बढ़ रहा है, ये सभी भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमांड के हिस्से हैं और मुंबई में स्थित हैं।

भारत और सउदी अरब के बीच मैत्रीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, जो दोनों देशों के सदियों पुराने आर्थिक और सामाजिक संबंधों को दर्शाता है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पिछले पांच वर्षों के दौरान इसमें कई गुणा वृद्धि दर्ज की गई है। सउदी अरब में 1.8 मिलियन लोग भारतीय समुदाय से हैं, जोकि वहां रहने वाले किसी भी प्रवासी समुदाय की तुलना में सबसे अधिक है। भारतीय प्रवासी समुदाय अपनी विशेषज्ञता, अनुशासन की भावना और कानून के अनुसार कार्य करने की प्रकृति की वजह से सउदी अरब में सबसे पसंदीदा प्रवासी समुदाय है। प्रत्येक वर्ष 1,65,000 से भी अधिक भारतीय द्वारा हज यात्रा पर जाना भी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटक है।

भारत और सउदी अरब के बीच सालों से जारी द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत एवं विकसित करने के लिए दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में मज़बूत संबंधों का निर्माण किया है। वर्तमान यात्रा हिन्द महासागर के मित्र देशों के साथ भारत की शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकता स्थापित करने की दिशा में उठाया गया कदम है। इस कदम का विशेषरूप से उद्देश्य सउदी अरब के साथ वर्तमान द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर एवं मज़बूत बनाना है।सोमालिया सहित समुद्री तटों से जुड़ी चिंताओं से निपटने के लिए भारतीय नौसेना और उसके उपकरणों को व्यापक स्तर पर विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। भूमध्यसागरीय क्षेत्र में वर्तमान तैनाती दोनों देशों के संबंधों को मज़बूत करने और भविष्य में साथ मिलकर चलने की दिशा में भारतीय नौसेना का एक कारगर प्रयास है।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD