भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1986 बैच के अधिकारी भारत भूषण व्यास को शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। यह फैसला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक में लिया गया। व्यास को बी.आर.शर्मा की जगह मुख्य सचिव बनाया गया है। शर्मा को सरकार का सलाहकार बनाया गया है। व्यास इस वक्त मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं। वह इससे पूर्व भी दो अन्य मुख्यमंत्रियों के प्रधान सचिव रह चुके हैं।