Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कोलंबिया में भूस्खलन, अब तक 301 मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बोगोटा , 06 Apr 2017

कोलंबिया में भीषण भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 301 तक पहुंच गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एफे न्यूज के अनुसार, नेशनल लीग मेडिसीन एंड फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट ने बुधवार को 301 लोगों के मरने की पुष्टि की है, जिनमें से 173 की पहचान की जा चुकी है।मोकोआ शहर में 31 मार्च को मूसलाधार बारिश के कारण तीन नदियों में सैलाब आने से यह भूस्खलन हुआ। इसके बाद कई निकटवर्ती क्षेत्र उजड़ गए। इससे पहले बुधवार को कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस ने स्वीकार किया कि भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। सांतोस ने कहा, "आज सुबह 467 लोगों ने अपने परिजनों के लापता होने की सूचना दी है। इनमें से 153 को एक जगह से दूसरी जगह विस्थापित हो गए हैं, 119 जीवित हैं, लेकिन उनमें से 34 की मौत हो गई है।" 

बोगोटा में दिए अपने इस बयान में सांतोस ने इस आपदा से निपटने के लिए नए कदमों की घोषणा की। राष्ट्रपति हालांकि पर्याप्त आंकड़े नहीं दे सके। शिकायतों में आशंका व्यक्त की गई है कि 200 से ज्यादा लोग चट्टानों और कीचड़ में दबे हो सकते हैं। यह भूस्खलन ने मोकोआ के आसपास के इलाकों को भी नुकसान पहुंचाया है।इसी दौरान कोलंबियाई रेडक्रॉस के अधिकारी ने एफे न्यूज से कहा कि उनकी एजेंसी लगभग 8 गुमशुदा विदेशियों तलाश रही है, जिनमें से तीन स्पेन के हैं। इनके बारे में रात की त्रासदी के बाद से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।सोमवार को राष्ट्रपति सांतोस ने इस त्रासदी से निपटने के लिए राज्य में आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय आपातकाल की घोषणा की है।

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD