Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान

 

रूस, बेलारूस 10 दिनों में गैस विवाद निपटाएंगे : व्लादिमीर पुतिन

 व्लादिमीर पुतिन
व्लादिमीर पुतिन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सेंट पीटर्सबर्ग , 04 Apr 2017

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्वास जताया है कि बेलारूस के साथ गैस तथा तेल विवाद 10 दिनों के भीतर सुलझा लिया जाएगा। रूस दौरे पर आए बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ यहां सोमवार को बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि मॉस्को तथा मिंस्क दोनों पक्षों के लिए एक स्वीकार्य कीमत योजना पाने के लिए सहमत हैं और दोनों देशों के बीच तेल तथा गैस क्षेत्र के सभी विवाद 10 दिनों के भीतर सुलझा लिए जाएंगे।समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश एक जनवरी, 2018 तक गैस बाजार के नियम भी बना लेंगे।पुतिन ने कहा कि रूस तथा बेलारूस के बीच कोई विवादास्पद मुद्दा नहीं है। दोनों देशों के बीच एक साल से अधिक समय तक विवाद रहा। 

लुकाशेंको ने कहा, "हम अपनी अर्थव्यवस्था की क्रियाशीलता के भविष्य को देखने में सक्षम हैं। हम इन मुद्दों को सुलझा लेंगे। हमारा मानना है कि हमारी सरकार सभी चीजों को कानूनी शक्ल दे देगी और 10 दिनों के भीतर हमारी अर्थव्यवस्था को सामान्य कर देगी।"उल्लेखनीय है कि बेलारूस तथा रूस साल 2016 के शुरुआत से ही गैस की कीमतों में कमी करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।मिंस्क ने रूस के प्राकृतिक गैसों की कीमत प्रति 1,000 घन मीटर 132 डॉलर से 73 डॉलर करने पर जोर दिया है और मांग की है कि मॉस्को को समान नेटबैक कीमत की तरफ रुख करना चाहिए।जवाब में, रूस ने साल 2016 की तीसरी तिमाही से बेलारूस को कर मुक्त तेल की आपूर्ति में कमी करने का फैसला किया था।

 

Tags: Vladimir Putin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD