Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

लालू प्रसाद ने बिहार के भाजपा नेताओं को 'मवाली' कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 31 Mar 2017

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद (एमएलसी) लालबाबू प्रसाद द्वारा कथित तौर पर एक महिला एमएलसी के साथ दुर्व्यवहार और बदतमीजी किए जाने की घटना के बाद सत्ताधारी महागठबंधन के नेता भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को भाजपा नेताओं को 'मवाली' तक कह दिया। लालू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "भाजपाई इतने मव्वाली हैं कि सदन में भी महिला जनप्रतिनिधियों को छेड़ने से परहेज नहीं करते। कल्पना करो, बाहर क्या गुल खिलाते होंगे? बेशर्म।"

एक अन्य ट्वीट में लालू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, "भाजपा ने बेशर्मी की सारी हदें तोड़ दीं।"उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद में बुधवार की शाम लालबाबू ने लोजपा की एक महिला एमएलसी से कथित तौर दुर्व्यवहार और अभद्रता की थी, जिसके बाद विधायक नीरज कुमार और लालबाबू के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा ने हालांकि लालबाबू को पार्टी से निलंबित कर दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी गुरुवार को ट्वीट कर आरोप लगाया था कि भाजपा ने महिला एमएलसी को बेशर्मी से छेड़ने वाले भाजपा उपाध्यक्ष और एमएलसी लालबाबू को संरक्षण दे रखा है, इसलिए बर्खास्त नहीं किया।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD