Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

गृह कर खत्म करने के अरविंद केजरीवाल के वादे की भाजपा ने की आलोचना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Mar 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होती है तो गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। जबकि, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसकी आलोचना की है। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप सत्ता में आती है तो रिहायशी गृह कर खत्म कर दिए जाएंगे। बकाया गृह कर भी माफ कर दिया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस घोषणा को शर्मनाक करार दिया है।केजरीवाल ने कहा कि आप ने गृह कर से संबंधित सभी गणना पूरी कर ली है।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने बिजली की दर को कम करने सहित अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि निगमों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और पार्षद इसके जरिए धन कमाते हैं।उन्होंने कहा कि निगमों को जो राजस्व कर के जरिए प्राप्त होता है, उसे भ्रष्ट लोग चुरा ले जाते हैं।इस घोषणा की आलोचना करते हुए तिवारी ने कहा, "यह कहना शर्मनाक है कि अगर एक बार दिल्ली के नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो गृह कर खत्म कर दिया जाएगा। पिछले दो वर्षो के दौरान केजरीवाल सरकार ने कई बार तीनों नगर निगमों को सख्ती के साथ गृह कर वसूलने, खासकर अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों से गृह कर वसूलने के लिए लिखा है।"दिल्ली नगर निगम के 272 वार्डो के लिए 23 अप्रैल को मतदान होने हैं, जिसके नतीजे 26 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

 

Tags: Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD