Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

महिलाओं में 'सिक्स्थ सेंस' आत्मरक्षा की कुंजी : विद्युत जामवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Mar 2017

महिलाओं को मार्शल आर्ट्स सिखाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल का कहना है कि महिलाओं के पास 'सिक्स्थ सेंस' है, जिसे वे आत्मरक्षा की कुंजी के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। विद्युत ने यहां गुरुवार को हेल्थ और न्यूट्रिशन पत्रिका के कवर लांच के मौके पर कहा, "आत्मरक्षा के बारे में पहली बात तो यह है कि जागरूक होना चाहिए। महिलाओं में ऐसी शक्ति है, जो आम तौर पर पुरुषों में नहीं होती। यह 'सिक्स्थ सेंस' है, जो आत्मरक्षा के लिए जरूरी चीजों में पहले नंबर पर है।"'कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रैल' के अभिनेता ने कहा, "मैं बहुत-सी महिलाओं को आत्मरक्षा सिखाता हूं। मैंने कई दुष्कर्म पीड़िताओं से बात की। 

वे हमेशा पूछती हैं कि आत्मरक्षा के लिए सबसे पहला क्या है? मैं हमेशा कहता हूं जागरूकता।"उन्होंने कहा, "अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको लगता है कि कुछ सही नहीं है, आपके साथ, दाएं-बाएं, आगे-पीछे कहीं भी कोई व्यक्ति है, जो आपको सही नहीं लगता है तो अपना 'सिक्स्थ सेंस' जगाएं। अगर आपको लगता है कि 'मुझे वहां नहीं जाना चाहिए' तो न जाएं। यह महसूस करने के लिए 'सिक्स्थ सेंस' या जागरूकता की आवश्यकता है। यही आत्मरक्षा की कुंजी है।"फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, "मैं देश का एक्शन हीरो बनने का आनंद ले रहा हूं।"

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD