Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

मुसलमान क्यों मनाते हैं नौरोज?

त्योहार : 21 मार्च

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

21 Mar 2017

मुसलमान नए साल के तौर पर नौरोज इसलिए मनाते हैं कि इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना तो वैसे मोहर्रम है, लेकिन इस महीने में मोहम्मद-ए-मस्तफा (स.व.स.) के नाती हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) को कर्बला में परिवार व दोस्तों के साथ तीन दिन के प्यासे को शहीद कर दिया गया था। वह मोहर्रम के महीने की 10 तारीख थी। इस कारण मुसलमानों ने इस्लामी कैलेंडर का नया साल मनाना छोड़ दिया और मोहर्रम का महीना गम और दुख का पर्यायवाची बन गया। वैसे मोहर्रम का महीना जोकि एहतिराम और इबादत का महीना माना जाता था, इसलिए यह महीना इबादत के साथ-साथ गम के महीने की भी पहचान बन गया। मुसलमान नए साल के रूप में नौरोज को मनाने लगे, वह भी ईद की सूरत में। नौरोज मनाना भी इसलिए जरूर था, क्योंकि इस दिन इस्लाम में कुछ खास ऐतिहासिक घटनाएं जुड़ी हैं..इस रोज यानी 21 मार्च 656 ई. को रसूल (स.व.स.) ने अली (अ.स.) को अपना जानशीन बनाया था।इस दिन हजरत अली की नज्र दिलवाते हैं, नए पकवान बनाकर नए कपड़े पहते हें और ईद की तरह ही लोगों को मुबारकबाद देकर गले मिलते हैं। शिया मुसलमानों का मानना है कि इसी दिन हजरत अली (अ.स.) ने रसूल (अ.स.) साथ काबे से बुत हटाए थे। शिया मुसलमान में इस नए साल को मनाने को बढ़वा इसलिए भी दिया गया कि वे नए साल के नाम 31 दिसंबर की रात को होने वाली बुरी बातों व गुनाह से बचें और नए साल का मौका इस्लामी तरीके से मनाएं।

नौरोज परशियन कैलेंडर का पहला दिन है, जिसे जोरोस्टियन व ईरानी नया दिन या पहला दिन के रूप में मनाते हैं। जोरोस्टियन ही ईरानियों के पूर्वज है जो आग की पूजा करते हैं। नौरोज नए दिन के रूप में कई देशों में मनाया जाता है, जैसे मुख्य रूप से ईरान, इराक, अफगनिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेकिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, भारत और पाकिस्तान में भी इन देशों में रहने वाले भी सभी नहीं, फिर भी कई वर्गो के लोग मनाते हैं, जैसे कश्मीरी पंडित, बहाई, शिया मुसलमान व इस्माइली मुसलमान आदि नौरोज को ईद के रूप में मनाते हैं। इसके और भी कई कारण हैं। हर धर्म व हर वर्ग के पास अलग-अलग कारण हैं।वैसे तो 21 मार्च वजूद में ईस्वी के बाद ही आया, लेकिन इस त्योहार का इतिहास ईसा से लगभग 3 हजार साल पहले से माना जाता है, जिसके सुबूत भी मिलते हैं, लेकिन नौरोज शब्द के साथ पहली बार इस त्यौहार की पहचान ईसी से 2 सदी पहले ही हुई।इतिहास के अनुसार, नबी व पैगंबर आते गए और अपनी-अपनी वजहों के आधार पर उस समय के लोग इस प्रकार का त्योहार मनाते रहे। तीन हजार साल पहले तो 21 मार्च था ही नहीं, ये त्योहार बदलते वसंत त्रतु के कारण मनाया जाता था, मौसम बदलने से बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इसी कारण फूलों के रंगों से व फलों से निकले खुशबू, रस एक-दूसरे पर डालकर नौरोज मनाया जाता था, ताकि लोग उन फूलों में पाई जाने वाली दवाइयों के कारण लोग बीमार होने से बचें।

जोरोस्टियन ईरान से भारत की ओर कूच कर गए और यहां आकर आर्यन कहलाए और अपनी इसी संस्कृति को यहां भी आम किया, लेकिन वह भारत में होने वाले मौसम व फसलों के आधार पर यहां फूलों के रंगों से खेलने लगे, बाद में मंहगाई के कारण इन रंगों की जगह रासायनिक रंगों ने ले लिया, फिर लोग नौरोज में भी इन्हीं रंगों से खेलने लगे, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसान दे सिद्ध हो रहा है। जहां तक तीन हजार वर्ष पहले 21 मार्च का प्रश्न है, तो इस दिन रात-दिन बराबर होते हैं, जोकि तब से चला आ रहा है, जब दुनिया बनी। इसलिए 21 मार्च की तारीख के वजूद में आने से पहले जो भी खुशी की घटनाएं घटीं, वे रात-दिन बराबर होने वाले दिन, उन घटनाओं को 21 मार्च के दिन आज भी मनाया जाता है।यह भी कहा जाता है कि इसी दिन दुनिया वजूद में आई, इसी दिन नबी हजरत नूह की किश्ती साहिल पर पहुंची, इसी दिन हजरत यूसुफ के जिंदा होने का पता चला, इसीदिन हजरत युनूस 40 दिन मछली के पेट में रहने के बाद जिंदा निकले, इसी दिन इब्राहिम को नमरूद की आग से निजात मिली, इसी दिन लोगों ने खुदा को एक मानकर सजदा किया और इसी दिन कौमें बनीं।इस्राइल के 70 हजार लोग एक बीमारी की वजह से मर गए, नबी ने उन मुर्दो की हड्डियों पर खुदा के हुकूम से नबी ने पानी का छीटा मारा तो वह सब मुर्दे जिंदा हो गए। कहा जाता है, तभी से नौरोज के दिन एक दूसरे पर इत्र-खुश्बू छिड़का जाती है, हजरत इब्राहिम ने भी इसीदिन काबे में रखे बुतों को हटाकर काबे का फिर से निर्माण शुरू किया गया था। 

फिर जब तारीख 21 मार्च वजूद में आई तो इसके बाद इसी दिन रसूल (अ.स) ने हजरत अली को अपने कंधे पर बैठाकर काबे को बूतों से साफ करवाया था, इसी दिन हजरत अली ने मुस्लमानों को हाथों पर बैअत करने का आदेश दिया था, इसी दिन जंगे-नहरवान फतह की गई।ये भी रिवायतें हैं कि रसूल (अ.स.) का जन्म 570 ई. में इसी तारीख को हुआ और तय हुआ कि कूफे के कनासा मोहल्ले में दज्जाल को इसी दिन इमाम मेंहदी के हाथों सूली पर चढ़ाया जाएगा। बहरहाल इसके बाद भी कई रिवायतें इमामों से जुड़ी हैं कि इसी दिन खुशी क्यों मनाना चाहिए। यह 21 मार्च की बात नहीं, यह दिन-रात बराबर होने की वजह है। 21 मार्च के दिन की कई हदीसे-रिवायतें व कुरआन में भी इसी दिन खुशी मनाने का हूकुम है, क्योंकि इसी दिन पूरी दुनिया की शुरुआत हुई। हवाएं चलीं, सूरज निकला, पेड़-पौधे जमीन पर उगे। 2 अक्टूबर, 2009 को संयुक्त राष्ट्र की दुबई में एक बैठक हुई, जहां नौरोज को त्योहारों में शामिल किया गया। इसके बाद 2010 में संयुक्त राष्ट्र की जनरल एसेम्बली ने इंटरनेशनल डे ऑफ नौरोज (वसंत ऋतु पर पारसियों का त्योहार) घोषित कर छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD