Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद

 

दिनेश शर्मा लखनऊ नगर निगम के घोटालों की जांच कराएं : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Mar 2017

आम आदमी पार्टी (आप) ने डॉ. दिनेश शर्मा को उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। साथ ही महापौर रहे शर्मा को लखनऊ नगर निगम में हुए घोटालों की याद भी दिला दी। आप के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने रविवार को कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा अब उपमुख्यमंत्री हैं। लखनऊ नगर निगम में हुए टेंडर घोटाला, कूड़ा घोटाला और फर्जी भर्ती घोटाला में शामिल दोषियों को सजा दिलाने की उनकी जिम्मेदारी बनती है।उन्होंने कहा कि नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार पर दिनेश शर्मा हमेशा अपने आप को ईमानदार बताते हुए चुप रहे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अधिकार न होने की बात दोहराते रहे, अब तो उपमुख्यमंत्री की हैसियत से उन्हें पूरा अधिकार है।माहेश्वरी ने कहा कि अब डॉ. शर्मा लखनऊ नगर निगम में 8500 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले की जांच में दोषी पाए गए छह नगर अभियंता सहित मुख्य अभियंता, फाइनेंस कंट्रोलर सहित नगर आयुक्त को जेल भेजने की तत्काल कार्रवाई करें। 

उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा प्रदेश के सभी निगमों में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करवाएं और दोषिओं को जेल भेजवाएं। यह काम कर वह अपनी साफ छवि का संदेश दे सकते हैं।गौरव ने कहा कि नगर निगम की 154 पन्ने की विभागीय जांच रिपोर्ट में नगर निगम ने अप्रैल 2015 से 30 अक्टूबर 2015 तक हजारों करोड़ के घोटाले को स्वयं स्वीकार किया है। आम आदमी पार्टी लगातार मांग करती रही है कि 1 अप्रैल, 2015 से पूर्व के 9 सालों के टेंडरों की भी जांच होनी चाहिए।आप नेता ने कहा कि सभी घोटालों सहित तमाम फर्जी भर्तियों की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि लखनऊ की जनता को भ्रष्टाचारमुक्त नगर निगम मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश की योगी सरकार निगमों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी जनता के हितों के लिए निगम व सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। 

 

Tags: AAP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD