Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

विश्वशांति के लिए रंगभेद से दूरी जरूरी : दलाई लामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देवास (मध्यप्रदेश) , 19 Mar 2017

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने विश्व में सुख, समृद्धि और शांति के लिए जाति-धर्म और रंगभेद से दूर रहने की जरूरत बताई है। मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए चल रही 'नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा' में हिस्सा लेने देवास जिले के तुरनाल पहुंचे दलाई लामा ने रविवार को कहा कि आज विश्व को भौतिकता की नहीं प्रेम, करुणा एवं मैत्री की शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा, "भौतिक ज्ञान की नहीं, बल्कि भावनात्मक ज्ञान की आवश्यकता है, और समूचे विश्व को यह शिक्षा, यह ज्ञान केवल भारत ही प्रदान कर सकता है। भारत विश्व को आधुनिकता के ज्ञान के साथ आध्यात्मिकता का ज्ञान भी दे सकता है।"उन्होंने आगे कहा, "विश्व में सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए जाति, धर्म के भेद, रंगभेद अदि को दूर करना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि हम सब अपनी पारस्परिक एकता को समझें। विश्व के समूचे सात अरब लोग एक हैं। मैं भी उन सात करोड़ लोगों में से एक हूं। हमें स्वार्थ की सोच को छोड़ना होगा और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव की भावना रखनी होगी।

"धर्मगुरु ने कहा, "पर्यावरण संरक्षण, नदी संरक्षण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नर्मदा सेवा यात्रा के रूप में किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय है। हमें मानव मात्र की तरक्की एवं उन्नति के लिए लगातार प्रयास करने होंगे। कड़ी मेहनत करनी होगी। केवल बोलने से यह सब संभव नहीं है। हमें अपने पर्यावरण को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं पानी को निर्मल करना होगा।"दलाई लामा ने कहा, "वृक्ष, पानी, हवा आदि के रूप में हमारे पूर्वजों ने जो धरोहर हमें दी हैं, उसे हमें बचाना होगा। मैं स्वयं जल संरक्षण एवं पर्यावरण की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करता हूं। पानी बचाने के लिए मैं कभी बाथटब का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि शावर से ही नहाता हूं।"दलाई लामा ने आगे कहा कि भारत की अधिकांश जनता ग्रामों में निवास करती है। इसलिए यहां ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। जो सुविधाएं शहरों को मिलती हैं, वे गांव में भी होना चाहिए। तकनीकी विकास जरूरी है, लेकिन इससे भी ज्यादा आवश्यक है कि हर व्यक्ति को भोजन, पानी, स्वच्छ हवा मिले। 

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने गांव के विकास की बात कही है, मैं उनकी सराहना करता हूं। गांव में भी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय, मनोरंजन के लिए सिनेमा वगैरह होने चाहिए। वहां अच्छे अस्पताल भी होने चाहिए।"दलाई लामा ने कहा कि विकास में महिलाओं की अधिक सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक संवेदनशील होती हैं। दुनिया को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं की उन्नति पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।दलाई लामा ने अपना वक्तव्य अंग्रेजी में दिया, मगर 'अहिंसा' शब्द उन्होंने हिंदी में कहा और उसका विशेष महत्व बताया। उन्होंने बताया कि इसी से विश्व में सद्भावना, प्रेम एवं शांति स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि भारत ही विश्व में एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जहां विभिन्न धर्मो के अनुयायी एक साथ, आपसी प्रेम व सद्भावना एवं भाईचारे के साथ रहते हैं। यह इस देश की विशिष्टता है। भारत ही ऐसा देश है जो भौतिक प्रगति के साथ अंतज्र्ञान को जोड़ सकता है।मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "धर्मगुरु दलाई लामा विश्व के महान धर्मगुरु एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उनके स्पर्श से आज मैंने आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा महसूस की है।"इस अवसर पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मो एवं संप्रदायों के संत और अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dalai Lama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD