Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बुंदेलखंड को भाजपा के रुख का इंतजार!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झांसी (उत्तर प्रदेश) , 19 Mar 2017

केंद्र के बाद मध्य प्रदेश और अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड में एक बार फिर से 'अलग राज्य' की उम्मीदें हिलोरें मारने लगी हैं। यहां के लोगों को इस मुद्दे पर भाजपा के रुख का इंतजार है। बुंदेलखंड क्षेत्र गरीबी, भुखमरी, सूखा, बेरोजगारी की पहचान बन चुका है। यह इलाका उत्तर प्रदेश के सात जिलों झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा, कर्वी (चित्रकूट) और मध्यप्रदेश के छह जिले छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर व दतिया में फैला हुआ है। इस हिस्से को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने का लगभग चार दशकों से आंदोलन चल रहा है। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा कहते हैं, "भाजपा के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काल में ही तीन छोटे राज्यों का गठन हुआ था, उम्मीद करते है कि इस दौर में भी भाजपा यह पहल करेगी। यह पिछड़ा इलाका है, यहां की स्थिति अलग राज्य बनाकर ही संभाली जा सकती है। लिहाजा, भाजपा के नेताओं के इस पृथक राज्य को लेकर अलग-अलग स्वर है। भाजपा को पहले अपने विरोधाभासी स्वरों पर विराम लगाकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।"

वह आगे कहते हैं कि कांग्रेस हो या भाजपा की सरकारें, दोनों ने बुंदेलखंड राज्य को बनाने की बजाय बोर्ड, विकास प्राधिकरण और राशि आवंटित की, मगर विकास नहीं हुआ। वास्तविकता यह है कि बोर्ड और प्राधिकरणों से विकास नहीं होता। भाजपा यहां के हालात बदलना चाहती है तो पृथक राज्य के लिए पहल करे।बुंदेलखंड राज्य के लिए अरसे से लड़ाई लड़ते आ रहे फिल्मी कलाकार राजा बुंदेला वर्तमान में भाजपा जुड़े हुए हैं। उनका मानना है कि उमा भारती ने भी पृथक राज्य का समर्थन किया है। वर्तमान दौर में जरूरी है कि राज्य के लिए पैरवी अच्छे से की जाए।यहां बताना लाजिमी होगा कि केंद्रीय मंत्री और झांसी से सांसद उमा भारती अलग राज्य की पैरवी करती नजर आती हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने अलग राज्य का समर्थन किया था। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पृथक राज्य के पक्ष में नहीं है। 

पृथक बुंदेलखंड राज्य के आंदोलन से जुड़े पत्रकार जगदीश तिवारी का कहना है कि भाजपा जब सत्ता में नहीं होती है, तब उसके नेता राज्य निर्माण के आंदोलनों के मंच पर आकर पैरवी करते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं, मगर उन मंचों (विधानसभा व लोकसभा) पर यह मामला उठाते नजर नहीं आते, जहां से राज्य निर्माण की पहल होनी है। तिवारी ने कहा, "अब भाजपा दोनों राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित केंद्र में भी सत्ता में है। देखना होगा कि इस दल के नेता कब राज्य की मांग का साथ देते हैं या वादे भूलकर सत्ता का लुत्फ उठाने में मशगूल हो जाते हैं।"केंद्र व दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और दोनों राज्यों में बंटा बुंदेलखंड है। यही कारण है कि लोगों को लगने लगा है कि यही अनुकूल समय है। भाजपा अगर चाहेगी तो 'अलग राज्य' बनने का उनका सपना पूरा हो सकता है।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD