Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

पार्टी कार्यकर्ता लड़ाई जारी रखें : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं से पंजाब और गोवा में मिली हार के बाद हिम्मत न हारने और दिल्ली निकाय चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण के जरिए केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।केजरीवाल ने कहा, "आप सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। देश की सभी भ्रष्ट शक्तियां आपके खिलाफ खड़ी हैं। ऐसे समय आएंगे, जब परिणाम आपकी अपेक्षा के विपरीत होंगे। लेकिन मत भूलिए कि अंत में जीत सत्य की ही होती है।"केजरीवाल ने कहा कि गोवा और पंजाब के चुनाव परिणाम अस्थायी झटके हैं और अंतत: हमारी जीत तय है, क्योंकि आप के कार्यकर्ता 'निस्वार्थ भाव से सही उद्देश्यों' के लिए लड़ रहे हैं।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों में 22 अप्रैल को चुनाव होने हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जी-जान से लगने का आह्वान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित नगर निगम में चीजों को सही करने का यह एकमात्र तरीका है।केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, इसके बावजूद यहां कचरे का ढेर है। हमने नगर निगम के साथ काम करने की अपनी पूरी कोशिश की। हमने उन्हें जितना चाहिए था उतनी धनराशि दी, लेकिन कोई काम नहीं बना। अब मैं नगर निगम में आप की सत्ता लाने के लिए आपसे कठिन परिश्रम करने के लिए कह रहा हूं।

"केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखने के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होगी, सरकार खर्च करेगी और नगर निगम में एक सच्ची सरकार लाएगी।उन्होंने कहा, "आज लोग दिल्ली को पेरिस बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन हम दिल्ली को इतना बदल देंगे कि लोग पेरिस को दिल्ली बनाने की बात कहने लगेंगे।"केजरीवाल ने साथ ही पंजाब में आप कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे करने के लिए दबाव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ईमानदार राजनीति के जरिए आप अन्य दलों को अपनी राजनीति बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD