Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

कांग्रेस से गठबंधन नहीं होता तो दोबारा उप्र में बनती सपा सरकार : मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /सैफई , 13 Mar 2017

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सपा की हार से काफी व्यथित हैं। उन्होंने कहा है कि यदि उप्र में सपा ने यदि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो सपा की सरकार फिर बनती। होली के लिए सैफई पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने मीडिया से कहा, "हम पहले ही गठबंधन के विरोध में थे और सबके सामने कहा था कि इससे कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए गठबंधन का प्रचार भी नहीं किया। सपा को अपने बूते अकेले चुनाव लड़ना चाहिए था।"

मुलायम ने कहा, "हमारे लोग समझ नहीं पाए कि उप्र में कांग्रेस को कोई पसंद नहीं करता। गठबंधन करने की क्या जरूरत है। मुलायम ने शिवपाल के इस बयान पर सहमति जताई कि गठबंधन के घमंड के कारण हार हुई।" मुलायन ने कहा, "उन्होंने बड़ी मेहनत से पार्टी बनाई है। सबने संघर्ष किया। हमने 2012 में बेटे को सत्ता सौंपी थी। यह भाजपा की विचित्र जीत है और सपा की विचित्र हार है।"अपर्णा यादव की हार पर मुलायम बोले, "लखनऊ कैंट की सीट बेकार थी। वहां यादव वोटर बहुत कम हैं। चलो कोई बात नहीं, उसको अनुभव हो गया। बेटी ही है।" 

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD