Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

रिया शर्मा पर 'दिया और बाती..' की विरासत आगे ले जाने का दवाब

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Mar 2017

'एम.एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की अभिनेत्री रिया शर्मा को आगामी धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझी पियाजी' में कनक की भूमिका के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह 'दिया और बाती हम' की विरासत को आगे ले जाने को लेकर काफी दवाब महसूस कर रही हैं क्योंकि यह उसी का सीक्वल है। 'एम.एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में रिया ने साक्षी धौनी (कियारा आडवाणी) की दोस्त की भूमिका निभाई थी।'दिया और बाती हम' की अंतिम कड़ी में सूरज (अनस राशिद) और संध्या (दीपिका सिंह) के निधन के बाद, इसके सीक्वल में 20 साल की छलांग के बाद उनके बच्चों कनक (रिया), वेद और वंश की कहानी दिखाई जाएगी।

रिया ने कहा, "मुझ पर धारावाहिक की विरासत को आगे ले जाने का दवाब है। सूरज और संध्या की बेटी कनक राठी में अपने माता-पिता दोनों के गुण होंगे और इसकी कहानी में दादी के साथ उनके प्यार को दिखाया जाएगा।"उन्होंने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं और हम कामना करते हैं कि दर्शकों से हमें वहीं प्यार मिले, जो पहले सीक्वल में मिला था।"अभिनेता मयंक अरोड़ा और कबीर कुमार, वेद और वंश की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि नीलू वाघेला, भाबो की भूमिका में होंगी।'तू सूरज मैं सांझी पियाजी' का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर तीन अप्रैल से होगा।

 

Tags: TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD