Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने देश भर में सफाई तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 26 Feb 2017

श्री सोहन सिंह बंगा जी, मुखी, सैक्टर 15 ने आज संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30.ए चण्डीगढ में हुए विशाल सत्संग में हजारों की संख्या में  उपस्थित श्रद्धालुओ  को सम्बोधित करते हुए बताया कि संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 63वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में सफाई तथा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। निरंकारी सत्गुरूमाता सविन्दर हरदेव जी महाराज के आशीर्वाद से इस में 263 रेलवे स्टेशन भी शामिल थे। इन स्टेशनों का चुनाव फाउंडेशन द्वारा रेलवे मंत्रालय के परामर्श से किया गया था। सत्गुरू  माता जी ने ग्राउंड नम्बर-8, बुरारी रोड, दिल्ली में वृक्षारोपण के साथ अभियान का शुभारंभ किया।अभियान के दौरान सत्गुरूमाता जी ने हरियाणा राज्य के चार गावों - पंची गुजरां तथा मडोरा, सोनीपत में तथा पट्टी कल्याण तथा भोडवाल माजरी, पानीपत में भी वृक्षारोपण किया तथा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित फाउंडेशन तथा निरंकारी सेवादल के सदस्यों, मिशन के अनुयायीयों तथा अन्य ग्राम वासियों को आशीर्वाद दिया। इस अभियान में फाउंडेशन की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती बिंदिया छाबड़ा जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी सत्गुरू  माता जी के साथ रहे।

यह उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन द्वारा चार गांवों - पंची गुजरां तथा मडोरा, सोनीपत में तथा पट्टी कल्याण तथा भोडवाल माजरी, पानीपत में संर्वाग विकास के लिए, 12 जनवरी 2017 को, सत्गुरूमाता सविन्दर हरदेव जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गोद लिया गया था। इस अभियान में निंरकारी मिशन के लाखों श्रद्धालु-भक्तों, फाउंडेशन तथा सेवादल के सेवादारों ने सार्वजनिक पार्कों तथा अन्य स्थलों की सफाई प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक की। दिल्ली में, मुख्यत: यह अभियान, तीन रेलवे स्टेशनों - पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली तथा हजऱत निजामुद्दीन, सत्संग भवनों तथा पार्कों में चलाया गया।  मिशन के अनुयायियों ने न केवल रेलवे प्लेटफार्म, सीढिय़ाँ, बरामदों, बोर्डों आदि की सफाई की बल्कि प्रतीक्षा कक्ष तथा स्टेशन परिसर के अन्य स्थानों को भी साफ किया। यह अभियान दिल्ली में महरौली स्थित टी.बी. अस्पताल में भी चलाया गया। भी मिशन के हज़ारों अनुयायीयों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मिशन के हज़ारों अनुयायीयों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इसमें उन्होंने न केवल अस्पताल के वार्डो, क्लिनिक, लैब इत्यादी की सफाई की ब्लकि संस्थान के अन्य स्थलों को भी साफ किया।यहां के संयोजक श्री मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि निरंकारी सेवादल के सदस्य व स्वयंसेवक निरंकारी सत्गुरू द्वारा प्रदान किए गए बह्मज्ञान उपरान्त निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते है इस अभियान मेंचण्डीगढ का मुख्य अस्पताल, पी.जी.आई और चण्डीगढ का रेलवे स्टेशन और इसके अलावा कई जगहों पर भी सफाई हुई जिसमें धनास के पार्क, सैक्टर 25 के शमशानघाट, के अन्य सैक्टरों के सरकारी स्कूल 20, 30, 26, 22, 32, 45, 46 धनास, मुलापुर तथा सैक्टर 38, 40, 50 पार्क और  संत निरंकारी भवनों के आस पास की जगहों की सफाई की जिसमें सैक्टर 30, 15, 45, रामदरबार, कालोनी न0 4, मनीमाजरा, के सत्संग भवन शामिल थे।

संत निरंकारी मिशन में भक्त प्रभु के बंदों से प्यार करते हुए अपनी भक्ति को प्रकट करते हैं और मानव मात्र की सेवा में आगे रहते है। इसी भावना के अंतर्गत संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन विगत कई वर्षों से देश व दूर-देशों में रक्तदान, वृक्षारोपण तथा सफाई अभियान जैसे समाज कल्याण कार्यों द्वारा समाज सेवा में निरंतर बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। 'स्वच्छ भारत अभियान में भी फाउंडेशन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्ष 2015 में इसी उपलक्ष्य में भारत सरकार के माननीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु जी ने पत्र लिखकर बाबा हरदेव सिंह जी महाराज से देशभर के रेलवे स्टेशनों की सफाई के लिए 'स्वच्छ रेल - स्वच्छ भारत अभियान हेतु मिशन के स्वयंसेवकों का योगदान मांगा तो सत्गुरूबाबा जी ने सहर्ष इसकी स्वीकृति देते हुए फाउंडेशन द्वारा देश भर में एक वर्ष के लिए 46 बड़े रेलवे स्टेशनों की साफ सफाई करने का आशीर्वाद प्रदान किया जिसे फाउंडेशन ने पूर्ण तन्मयता से निभाया। वर्ष 2015 से भारत सरकार ने 'स्वच्छ भारत अभियान के लिए संत निरंकारी मिशन को अपना ब्रान्ड अम्बेसडर (प्रेरणा स्रोत) घोषित किया है।

 

Tags: NIRANKARI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD