Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

सांप्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए कांग्रेस से मजबूत गठबंधन किया : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोंडा , 23 Feb 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को देश से हटाने के लिए कांग्रेस से मजबूत गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा किसानों, गरीबों, महिलाओं की मदद के साथ प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है। जनता के साथ किए वादों को पूरा किया है। जनता समाजवादियों पर भरोसा करती है।अखिलेश ने गुरुवार को बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद में चुनावी सभा में कहा, "जनता प्रधानमंत्री के वादों पर भरोसा नहीं करती। मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे एक भी नहीं पूरे किए। जनता को धोखा दिया है।"

अखिलेश ने कहा, "सपा सरकार ने पांच लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। शिक्षा मित्रों को समायोजित किया। अगले पांच साल किसानों और युवाओं के रोजगार के लिए काम करेंगे। गरीबों और किसानों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे। हर गरीब परिवार को समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ेंगे। सरकारी बसों में महिलाओं का किराया आधा करेंगे।"अखिलेश ने कहा, "हमने प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाने और सांप्रदायिक ताकतों को देश से हटाने के लिए कांग्रेस से मजबूत गठबंधन किया है। वहीं बसपा के नेताओं ने हमेशा भाजपा की मदद करने का काम किया।"

उन्होंने कहा, "हमारी बुआ जी कब रक्षाबंधन का त्योहार मनाने लगे किसी को पता नहीं। तीन बार भाजपा के सहयोग से सरकार बना चुकी है। मोदी जी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है, जिससे व्यापारी, किसान, नौजवान सभी परेशान हुए।"यादव ने कहा, "जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा प्रधानमंत्री जी विकास के बजाय दूसरी बात करने लगे हैं। भाजपा के नेता बंटवारे की बात करते है। उनकी भाषा समाज को बांटने वाली होती है। झूठे वादे कर केंद्र की सत्ता में आने के बाद कोई काम नहीं किया। सिर्फ मन की बात करते है।"यादव ने कहा अब प्रधानमंत्री जी काम की भी बात करिए। जनता को बताइए कि तीन साल की सरकार में क्या सुविधाएं दी। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD