Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

किसानों पर जुल्म कर रही उत्तर प्रदेश सरकार : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /लखीमपुर , 13 Feb 2017

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में लखीमपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की रैली में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और मुख्य विपक्षी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। मोदी ने कहा कि उप्र में कई बार सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारें रहीं, जो काम करने के मामले में विफल साबित हुईं, अब ऐसे लोगों को मौका नहीं देना चाहिए, जो काम करें। लखीमपुर के जीआइसी में चुनावी सभा के मंच से मोदी ने कहा, "उप्र को भ्रष्टाचार ने तबाह किया है, बर्बाद किया है। उत्तर प्रदेश से नौजवानों का पलायन हो रहा है। अगर भाजपा की सरकार आई तो सभी नौजवानों को उनके अपने ही जिलों में नौकरी दी जाएगी।"

उन्होंने कहा, "सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर डॉ़ लोहिया का अपमान किया है। पहले चरण के मतदान का रुख साफ -साफ बता गया कि कितने भी गठबंधन कर लीजिए, लेकिन आपके पाप धुलने वाले नहीं हैं।"मोदी ने एक बार फिर अखिलेश यादव की चुनावी प्रचार लाइन 'काम बोलता है' पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जेल से गैंग चलती हो, हर दिन दुष्कर्म होते हों, हत्या और दंगे होते हों, इसे आप अखिलेश जी का काम कहेंगे या सपा के कारनामे?" प्रधानमंत्री ने जनसमूह से कहा, "दिल्ली में आपका एक भाई बैठा है, जो आपकी सेवा और रक्षा करना चाहता है। आप बस मौका दीजिए।"उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देश के बदलाव का चुनाव बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "अब देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है। 2017 का चुनाव बदलाव का चुनाव है। आपने कई बार सपा की सरकार देखी है और कई बार बसपा की सरकार देखी। इन सभी ने प्रदेश को क्या दिया, यह किसी से भी छुपा नहीं है।"

उन्होंने कहा, "कोई भी पार्टी उत्तर प्रदेश में जरा सा भी बदलाव नहीं ला सकी। हर परीक्षा में सपा-बसपा और कांग्रेस फेल हुई हैं। अब तो सपा ने उनके साथ गठबंधन किया है, जिन्होंने देश को लूटा है। राम मनोहर लोहिया कांग्रेस के खिलाफ थे।" मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय घोर अराजकता की स्थिति में है। चारों तरफ असुरक्षा का माहौल बना है। प्रदेश में भाजपा को मौका देकर देखिए। एक महीने में कट्टा, चाकू व छुरी वाले जेल के अंदर दिखेंगे।उन्होंने कहा, "पहले तो मैं भी समझता था कि अखिलेश यादव युवा हैं, कुछ काम कर रहे हैं, लेकिन सब मामला बदला हुआ दिखा। युवा ही प्रदेश को सही राह नहीं दिखा सका।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD