इंडोनेशिया में भूस्खलन, 12 मरे
5 Dariya News
जकार्ता , 10 Feb 2017
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि बंगली जिले के अवान और सुकवान गांवों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं।सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आपदा एजेंसी ने लोगों को आगे भी भूस्खलन, बाढ़ और चक्रवात को लेकर चेतावनी दी है। यहां शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान है।