Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

सपा की कथनी व करनी में फर्क नहीं : अखिलेश यादव

Listen to this article

5 Dariya News

मथुरा , 09 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार थमने से पहले मथुरा में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। अखिलेश ने कहा, "हम जो कहते हैं, वही करते हैं। हमने बिना वोट के बारे में सोचे ही मथुरा में विकास कराया है। एक लाख लोगों को नौकरी दी है। समाजवादी एंबुलेंस चलाई है। हम मथुरा में बंद पड़ी चीनी मिल को जरूर शुरू कराएंगे। सबसे पहले इस मिल को शुरू कर लोगों को रोजगार दिया जाएगा।"अखिलेश ने कहा, "हमारी सरकार के बारे में विपक्षी पार्टियां दोष देती हैं कि इस सरकार में पानी, बिजली और सड़क की समस्या है। लेकिन, हमने प्रदेश में तमाम विकास कार्य कराए हैं और बहुत सी योजनाएं लागू की हैं।"उन्होंने कहा, "मथुरा को दूध की नगरी कहा जाता है, इसलिए हम यहां पर डेयरी भी लगवाएंगे।
"भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, "भाजपा ने तो नोटबंदी के जरिए लोगों को सिर्फ लाइन में लगाया है। भाजपा वालों ने अच्छे दिन के नाम पर लोगों को लाइन में लगा दिया, जबकि हमारी सरकार ने नोटबंदी के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की मदद की। सरकार बनने पर एक लाख नौजवानों की पुलिस में भर्ती की जाएगी।"उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने का झांसा दिया था। लोगों के खाते में 15 हजार रुपये तक नहीं पहुंचे। जनता का पैसा भाजपा ने अपने खाते में जमा करा लिया। भाजपा ने ओलावृष्टि के मुआवजे में कोई मदद नहीं की। बगल में (राजस्थान) में इनकी सरकार है, बताइए, इन्होंने क्या किया।"बसपा का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने कहा, "पत्थर वाली पार्टी भी एक है, जिसने सारा पैसा पत्थर में लगा दिया।" उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा कि तेज रफ्तार साइकिल होने पर नौजवान हाथ भी छोड़ देता है। सोचिए अब हाथ भी साथ आ गया है तो साइकिल की क्या रफ्तार होगी।



 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD